Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Weather Update: हरियाणा के 10 जिलों में होगी झमाझम बारिश, इस दिन आ रहा मानसून

    Updated: Fri, 28 Jun 2024 10:56 AM (IST)

    Haryana Weather Update उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश दिल्ली पंजाब हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में मानसून पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है कि ...और पढ़ें

    Haryana Weather Update: हरियाणा के 10 जिलों में झमाझम बारिश।
    Haryana Weather Update: हरियाणा के 10 जिलों में झमाझम बारिश।

    HighLights

    1. हिसार में बूंदाबांदी से राहत।
    2. भिवानी के लोहारू में बाढ़ जैसे हालात।
    3. 10 जिलों में भारी वर्षा की संभावना।

    जागरण संवाददाता, हिसार। पंजाब-हिमाचल प्रदेश में मानसून दस्तक दे चुका है। 30 जून को हरियाणा में भी प्रवेश कर सकता है। मौसम में आए बदलाव के साथ दिन के आठ दिन में तापमान में औसतन 8-10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है, लेकिन रात के तापमान में ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है।

    17 जून को हिसार का तापमान 45.7 डिग्री था जो वीरवार को 36.1 दर्ज किया गया। वहीं, हिसार में बूंदाबांदी हुई और साथ लगते जिले भिवानी के लोहारू में 74 एमएम वर्षा से बाढ़ जैसे हालात बन गए। इसी तरह फतेहाबाद के रतिया में एक घंटे में 48 एमएम तो जाखल में 34 एमएम वर्षा हुई।

    2-3 दिनों में होगी झमाझम बारिश

    मौसम विभाग ने शुक्रवार को 10 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनागनर, करनाल, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, सोनीपत, पानीपत में भारी वर्षा की संभावना जताई है। बाकी जिलों में बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी के आसार हैं। आइएमडी के अनुसार इस समय मानसून के अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तरी हरियाणा में मानसून पहुंचने की उम्मीद है।

    दिल्ली और पंजाब में हुई वर्षा

    उत्तर भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है। वीरवार को दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में वर्षा हुई। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में मानसून पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है कि जल्द ही अन्य जिलों में भी मानसून पहुंच जाएगा।

    खबरें और भी

    वीरवार को हुई तेज वर्षा के चलते तापमान में भी गिरावट आई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। पंजाब में पांच तो हिमाचल प्रदेश में नौ डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

    यह भी पढ़ें- Haryana Accident News: पानीपत में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कार को मारी जोरदार टक्‍कर; तीन लोगों की दर्दनाक मौत