यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana Weather: हरियाणा के इन 17 जिलों में कल बारिश का येलो अलर्ट, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर मंडरा रहा खतरा
Haryana Rain हरियाणा के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ का पानी अभी तक उतरा नहीं है। नदियों का जल स्तर कुछ कम जरूर हुआ है लेकिन हालात जस के तस बने ...और पढ़ें

हिसार, जागरण संवाददाता। Haryana Rain Alert हरियाणा के काफी जिलों में बाढ़ का पानी अभी उतरा नहीं है। लोग उससे जूझ रहे हैं। उसके साथ मौसम विभाग ने फिर से मंगलवार को 17 जिलों में बारिश की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
जिन जिलों में येलो अलर्ट है, उनमें यमुना किनारे बसे उत्तर हरियाणा और दक्षिण व दक्षिण-पूर्व हरियाणा के नौ जिले भी शामिल हैं। यहां अभी भी बाढ़ का पानी उतरा नहीं है। ऐसे में अगर फिर बारिश होती है इन जिलों के लोगों के लिए वह मुसीबत बन सकती है।
19 और 20 को भी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने इसके बाद 19 और 20 जुलाई को फिर से प्रदेश में बारिश की संभावना जताई की है। प्रदेश में अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद सहित करीब 12 जिले बाढ़ से ग्रस्त हैं। इनमें बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है।
इन जिलों में बारिश की चेतावनी
उत्तर हरियाणा के चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल शामिल है। इसी प्रकार दक्षिण व दक्षिण-पूर्व हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत पानीपत में बारिश हो सकती है।