Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Weather: शीतलहर से कंपकंपा देनी वाली ठंड जारी, कोहरे में 5 हादसे और 2 की मौत; 14 शहरों में येलो अलर्ट

    Updated: Thu, 19 Dec 2024 07:23 AM (IST)

    हरियाणा में शीतलहर जारी है और तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। हिसार के बालसमंद में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। प्रदेश के ...और पढ़ें

    हरियाणा में शीतलहर से ठिठुर रहे लोग, ताप रहे आग। AP
    हरियाणा में शीतलहर से ठिठुर रहे लोग, ताप रहे आग। AP

    HighLights

    1. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में।
    2. बालसमंद का न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री तक पहुंच गया।
    3. धुंध छाने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

    जागरण संवाददाता, हिसार। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में है। हरियाणा में शीत लहर से कंपकंपा देनी वाली सर्दी जारी है। हिसार के बालसमंद का न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में रात का तापमान और नीचे जा सकता है।

    14 शहरों में शीत लहर और कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में बुधवार को सुबह के समय धुंध छाने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

    दूसरी तरफ तापमान नीचे जाने से गुरुग्राम सहित चार शहरों की हवा ज्यादा खराब श्रेणी में है। गुरुग्राम का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 400 तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार तेजी से ठंडी हवाओं के चलते रात और दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

    हिसार शहर का तापमान बेशक बुधवार को बढ़ गया लेकिन हिसार के बालसमंद का तापमान 0.8 डिग्री तक पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के विज्ञानियों की तरफ से कोल्ड वेव की चेतावनी भी दी गई है।

    वहीं मौसम विज्ञानियों के अनुसार 21 व 22 दिसंबर को राज्य में आंशिक बादल छाने की संभावना है। दूसरी तरफ हवा का स्तर भी सही नहीं है। गुरुग्राम की हवा खराब होने के साथ ही बाकी शहरों की हवा का एक्यूआइ 200 से 300 के बीच में है।

    आज इन जिलों में ठंड लेगी परीक्षा

    कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी

    रात से ही कोहरे ने बढ़ा दिया था खतरा

    कोहरे की वजह से सोनीपत के गोहाना, गुरुग्राम और रोहतक में पांच हादसे हुए, जिनमें दो लोगों की मौत हुई। गोहाना में हाईवे 352 ए पर मंगलवार रात और बुधवार सुबह कोहरे और तेज गति के चलते तीन जगह वाहन भिड़ गए। तीनों हादसे लाठ-जौली के चौक के फ्लाईओवर और उसके निकट हुए।

    खबरें और भी

    इनमें एक हादसे में ट्रैक्टर चालक गांव छतैहरा निवासी सुनील (36)की मौत हो गई।, वहीं गुरुग्राम में सेक्टर 93 चौकी क्षेत्र में साढ़राणा गांव के पास लिंक रोड पर बुधवार सुबह कोहरे के कारण स्कूल बस और स्कूटी में टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार साढ़राणा गांव निवासी 22 वर्षीय अंकित की मौत हो गई।

    वह डेरी चलाता था। स्कूल बस बच्चों को लेने के लिए गांव की तरफ जा रही थी। इसके अलावा रोहतक में दिल्ली- हिसार मार्ग स्थित मायना गांव के नजदीक बाईपास पर चार वाहन टकरा गए। हादसे में एक किसान गंभीर घायल हो गया। वहीं वाहनों में सवार अन्य लोग बच गए।

    प्रदेश के जिलों का तापमान

    जिला न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान

    अंबाला 8 23.7

    गुरुग्राम 6.7 21

    हिसार 2.7 22

    करनाल 3.8 22

    कुरुक्षेत्र 6.6 22.8

    नारनौल 6.2 21.8

    पानीपत 5.5 21.2

    रोहतक 6.2 18.8

    सिरसा 3.8 22

    जिलों में प्रदूषण स्तर

    अंबाला 122

    बल्लभगढ़ 281

    चरखी दादरी 237

    फरीदाबाद 263

    फतेहाबाद 157

    गुरुग्राम 400

    कैथल 304

    करनाल 276

    कुरुक्षेत्र 214

    मानेसर 262

    पलवल 129

    पंचकूला 106

    रोहतक 334

    सोनीपत 301

    यमुनानगर 164

    यह भी पढ़ें- Haryana Weather: हरियाणा में शीतलहर जारी, लोगों को सुबह-शाम ठिठुरा रही ठंड; 7 शहरों की वायु गुणवत्ता खराब