विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Haryana Weather: मानसून की विदाई के बाद बदला मौसम, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव; कई जिलों में 28 सितंबर से होगी बारिश 

Published: Sat, 26 Sep 2026 06:14 AM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2026 06:17 AM (IST)

हरियाणा में मानसून की विदाई के बाद मौसम में बदलाव आया है, जिससे दिन और रात के तापमान में गिरावट ...और पढ़ें

Haryana Weather: कई जिलों में 28 सितंबर से होगी बारिश। फाइल फोटो

Haryana Weather: कई जिलों में 28 सितंबर से होगी बारिश। फाइल फोटो 


HighLights

  1. मानसून की विदाई के बाद हरियाणा में मौसम बदला।

  2. 25 सितंबर से उत्तरी जिलों में हल्की बूंदाबांदी संभव।

  3. 28 से 30 सितंबर तक वर्षा से तापमान में गिरावट।

जागरण संवाददाता, हिसार। मानसून की विदाई के बाद हरियाणा एनसीआर-दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल गया है। राजस्थान में बना प्रति चक्रवातीय सर्कुलेशन कमजोर पड़ने और बंगाल की खाड़ी में बनी मौसम प्रणाली के प्रभाव से पश्चिमी शुष्क हवाओं की जगह दक्षिण-पूर्वी नमी वाली हवाएं चल रही हैं।

इससे प्रदेश में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बीच-बीच में आंशिक बादल छाने से भी लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल रही है।

मौसम विशेषज्ञ डा. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में मानसून की वापसी की रेखा गुरदासपुर, चंडीगढ़, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, धौलपुर, उदयपुर और डीसा समेत अन्य क्षेत्रों से होकर गुजर रही है।

उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर बना गहरा अवदाब भी धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है। इसके साथ मध्य क्षोभ मंडलीय स्तर पर पश्चिमी विक्षोभ के रूप में टर्फ सक्रिय है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है।

उत्तरी जिलों में बूंदाबांदी की संभावना

डा. चंद्रमोहन के अनुसार 25 सितंबर की रात नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 25 और 26 सितंबर को हरियाणा में बादलों की आवाजाही रहेगी। इस दौरान प्रदेश के उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं हल्की या बूंदाबांदी हो सकती है।

28 सितंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 28 से 30 सितंबर के दौरान हरियाणा के उत्तरी और पूर्वी जिलों में हल्की बूंदाबांदी की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

वहीं शेष हरियाणा और एनसीआर-दिल्ली में बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान पूरे क्षेत्र में दिन और रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।