विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Haryana Weather: हरियाणा में तेजी से बदला मौसम, तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी; कई जिलों में 36 डिग्री के पार

Published: Mon, 13 Apr 2026 11:59 PM (IST)Updated: Tue, 14 Apr 2026 07:33 AM (IST)

हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है, कई जिलों में 36 डिग्री सेल्सियस पार कर ...और पढ़ें

Haryana Weather: हरियाणा में तेजी से बदला मौसम। फाइल फोटो

Haryana Weather: हरियाणा में तेजी से बदला मौसम। फाइल फोटो

HighLights

  1. हरियाणा, एनसीआर में दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है।

  2. कई जिलों में पारा 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचा।

  3. पश्चिमी हरियाणा में 41 डिग्री तक पहुंचने की संभावना, लू का अलर्ट।

जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली क्षेत्र में धीरे-धीरे गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। वर्तमान परिदृश्य में पूरे इलाके में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हालांकि रात्रि तापमान में अभी अधिक बढ़ोतरी नहीं हुई है, क्योंकि रात के समय हवाओं की दिशा उत्तरी रहने से तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे बना हुआ है। दिन के तापमान में लगातार उछाल देखा जा रहा है।

मौसम विशेषज्ञ डा. चंद्रमोहन ने बताया कि अप्रैल माह के पहले पखवाड़े में लगातार सक्रिय पश्चिमी मौसम प्रणालियों के प्रभाव से वर्षा, बूंदाबांदी, ओलावृष्टि, आंधी-अंधड़ और बादलों की आवाजाही के कारण बढ़ते तापमान पर नियंत्रण बना रहा।

लेकिन वर्तमान में किसी सक्रिय मौसम प्रणाली के प्रभाव न होने तथा पश्चिमी शुष्क हवाओं और तेज धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली क्षेत्र के अधिकतर स्थानों पर दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है।

भिवानी में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री, हिसार में 36.7 डिग्री और रोहतक में 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं चरखी दादरी, गुरुग्राम, जींद, मेवात, सिरसा और सोनीपत में भी तापमान 36 डिग्री या उससे अधिक बना हुआ है।

हालांकि अधिकांश स्थानों पर रात्रि तापमान अभी भी सामान्य से नीचे बना है, जबकि दिन का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। आने वाले दिनों में हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली क्षेत्र में दिन के तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना है।

विशेषकर हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक पहुंच सकता है। एक-दो स्थानों पर हीट वेव की स्थिति बनने की संभावना भी जताई गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।