विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'गणेश की मौत संविधान की हत्या...' हिसार डीजे विवाद पर राहुल गांधी का पोस्ट, बोले- दलितों की जान की कोई कीमत नहीं

Published: Thu, 17 Jul 2025 04:25 PM (IST)

हिसार में दलित युवक की संदिग्ध मौत के मामले में राहुल गांधी ने ट्वीट किया है। परिवार का आरोप है ...और पढ़ें

हमले का सीसीटीवी आया था सामने (फोटो- सोशल मीडिया)
हमले का सीसीटीवी आया था सामने (फोटो- सोशल मीडिया)

जागरण संवाददाता, हिसार। हिसार के 12 क्वार्टर क्षेत्र में 7 जुलाई को दलित समाज के युवक गणेश की छत से गिरने से मौत हो गई थी। परिवार के सदस्य पुलिस पर उसको करने का आरोप लगाकर सिविल अस्पताल में लगातार धरना दिए हुए हैं। अभी तक शव को भी परिवार के सदस्य ने नहीं लिया है। 2 दिन पूर्व पुलिस ने अपने स्तर पर युवक का पोस्टमार्टम करवाया था और 12 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए उसकी अंतिम संस्कार करने की चेतावनी दी।

मामले पर राहुल गांधी ने भी किया ट्वीट

मगर बुधवार को परिवार व दलित समाज के संगठनों ने महापंचायत कर पुलिस को 3 दिन में अंतिम संस्कार पर फैसला लेने की बात कही। अब इस मामले में राहुल गांधी भी उतर आए हैं उनकी तरफ से अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट किया गया है।

कुमारी सैलजा ने कड़ी कार्रवाई की बात कही

बुधवार को सांसद कुमारी सैलजा धरने पर आई थी। दूसरी तरफ वीरवार को एडीजीपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए प्राथमिक जांच में पुलिस की तरफ से हमला किए जाने की बात को नकारा है। साथ ही उनकी तरफ से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।

ये भी पढ़ें- हिसार का DJ विवाद: क्या आज गणेश का जबरन अंतिम संस्कार करेगी पुलिस? 9 दिन से परिजनों ने शव नहीं स्वीकारा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।