विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिसार डिपो को मिली पहली AC बस, दिल्ली-गुरुग्राम सहित इन रूटों पर चलाई जाएगी, यात्रियों को मिलेगी कई सुविधाएं

By Kuldeep SinghEdited By: Deepak Saxena
Updated: Sun, 24 Sep 2023 07:45 PM (IST)

हिसार डिपो (Hisar Depot) को अपनी पहली एसी बस मिल गई है। इसके साथ ही मंगलवार को दो और एसी बस (AC Bus) आने की संभावना है। हिसार डिपो को कुल 10 बसे मिलनी ...और पढ़ें

हिसार डिपो को मिली पहली AC बस।
हिसार डिपो को मिली पहली AC बस।

हिसार, जागरण संवाददाता: अब तक रोडवेज बेड़े में सामान्य बसें ही देखने को मिलती थीं, लेकिन अब एसी बसों को भी शामिल कर लिया गया है। जल्द ही यात्रियों को एसी बसों में सफर करने का मौका मिलेगा। परिवहन विभाग से हिसार डिपो में पहली एसी बस पहुंच गई है। बाकी बसें भी जल्द आने वाली हैं।

इन बसों में ऐसी विशेष सुविधा है कि यात्रियों को सर्दियों में गर्म व गर्मियों में ठंड की सुविधा मिलेगी। बस में एसी व हीटर दोनों लगे हैं। यह बसें अन्य बसों के मुकाबले सुविधा में काफी बेहतर हैं। रोडवेज प्रशासन इन बसों में यात्रियों को ऑनलाइन एडवांस टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध करवाएगा। यह यात्रियों की भी डिमांड होती है।

रोडवेज प्रशासन इन बसों को लंबे रूटों पर दौड़ाएगा। यह बसें अन्य बसों के अपेक्षा एक मीटर लंबी हैं और बीएस6 मॉडल है। बस में चालक व परिचालक के अलावा 52 सीटें हैं। इन बसों में सिंगल खिड़की है। खिड़की के पास भी अच्छी जगह है। हिसार डिपो को कुल 10 एसी बसें मिलनी हैं। दो और एसी बसें मंगलवार तक आने की संभावना है। अक्टूबर तक सभी बसें आने वाली हैं। इन एसी बसों को दिल्ली, गुरुग्राम, चंडीगढ़ रूट पर चलाया जाएगा। इसके अलावा लंबे रूट को चिन्हित किया जाएगा।

जीएम आज करेंगे मीटिंग

रोडवेज जीएम सोमवार को डिपो अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उसमें ऑनलाइन एडवांस बुकिंग शुरू करने पर चर्चा होगी। एसी बसों में एडवांस बुकिंग की सुविधा जरूरी है। इससे पहले लंबे रूटों पर रोडवेज बसों में ऑनलाइन एडवांस बुकिंग की सुविधा थी, जो कोविड के बाद बंद है। अब इसे दोबारा शुरू किया जाएगा। दिल्ली रूट पर निजी एसी बसें चलती हैं। हिसार से चंडीगढ़ रूट पर चंडीगढ़ डिपो की एक एसी बस चलती है।

ये भी पढ़ें: Asian Games: भिवानी के ASI की बेटी प्रीति पंवार ने मुक्केबाजी में दिखाया जलवा, हार्ड हिटिंग से जीतेंगी गोल्ड!

खिड़की का शीशा खोलने की नहीं सुविधा

इन बसों में खिड़की बंद रहेगी। वरना कूलिंग नहीं हो पाएगी। ऐसे में खिड़की का शीशा खोलने का प्रावधान नहीं है और न ही ऐसी कोई सुविधा। कई बार महिलाओं या बच्चों को उल्टियां और चक्कर आने की दिक्कत रहती है। वह शीशा नहीं खोल पाएंगे।

किराया अभी नहीं किया तय

अभी इन एसी बसों किराया तय नहीं किया है, जो जल्द निर्धारित होगी। सामान्य बसों के अपेक्षा एसी बसों का किराया महंगा होगा। मगर यात्रियों का सफर सुगम होगा। इन बसों को रूटों पर चलाने में समय लगेगा। बसों की कागजी कार्रवाई पूरी की जाएगी। इसके बाद रूटों पर चलाया जाएगा।

हिसार डिपो के महाप्रबंधक राहुल मित्तल ने बताया कि डिपो में पहली एसी बस आ गई है। दो और बसें एक या दो दिन में आ जाएंगी। इन एसी बसों को लंबे रूटों पर चलाया जाएगा और इनमें विशेष सुविधा है। ऑनलाइन एडवांस बुकिंग की सुविधा भी यात्रियों को उपलब्ध करवाई जाएगी।

ये भी पढ़ें: यमुनानगर: मूलभूत सुविधाओं से जूझ रही 24 कॉलोनियों को नगर निगम करेगा नियमित, शहरी निकाय विभाग को भेजा प्रस्ताव