'जिन घरों के सामने पाइपलाइन, वहां तुरंत दें कनेक्शन...', हिसार में LPG की किल्लत दूर करने को PNG का लिया जा रहा सहारा
हिसार में गैस सिलिंडर की कमी के मद्देनजर एडीसी ने खाद्य आपूर्ति विभाग के साथ बैठक की। पीएनजी लाइन वाले घरों को पीएनजी कनेक्शन लेने के निर्देश दिए गए ह ...और पढ़ें

जिन घरों के सामने से गुजर रही पीएनजी लाइन, उनके किए जाएंगे कनेक्शन।
HighLights
पीएनजी लाइन वाले घरों को कनेक्शन लेने के निर्देश दिए गए
उज्ज्वला लाभार्थियों को अब 45 दिन बाद मिलेगा गैस सिलिंडर
गैस एजेंसियों पर बढ़ी मांग, होम डिलीवरी 40% प्रभावित
जागरण संवाददाता, हिसार। अमेरिका-इजरायल और ईरान संघर्ष के बीच गैस सिलिंडरों को लेकर आ रही परेशानी के बीच मंगलवार को एडीसी ने खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिन घरों के सामने से पीएनजी लाइन गुजर रही है। उन घरेलू कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के पीएनजी कनेक्शन करवाने के निर्देश दिए एडीसी ने दिए है। ताकि एलपीजी पर दबाव कम हो जाए।
इस समय 1757 पीएनजी के घरेलू कनेक्शन हैं। वहीं 1393 नए आवेदन पीएनजी कनेक्शन के लिए आए हैं। कुल मिलाकर अब तक 3150 पीएनजी के आवेदन आ चुके हैं। इस बारे में खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने गैस एजेंसियों के संचालकों से बातचीत की है। वहीं अब उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 45 दिन बाद गैस सिलिंडर दिया जाएगा।
जिन उपभोक्ताओं की डबल सिलिंडर की कापी बनी हुई, उन्हें गैस सिलिंडर 35 दिन के बाद दिया जाएगा। सिंगल सिलिंडर वाले उपभोक्ताओं को पहले की तरह ही 25 दिन बाद सिलिंडर मिल पाएगा। जिले की सभी 34 गैस एजेंसी संचालक इन निर्देशों के आधार पर ही उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर उपलब्ध करवा रहे हैं।
गैस एजेंसियों पर रोजाना क्षमता से ज्यादा डबल सिलिंडरों की हो रही मांग
जिले की गैस एजेंसियों पर रोजाना क्षमता से ज्यादा सिलिंडर की डिमांड की जा रही है। शहर में फव्वारा चौक स्थित साई गैस सर्विस के कर्मियों ने बताया कि उनकी एजेंसी पर प्रतिदिन 342 सिलिंडरों की सप्लाई होती है। लेकिन इन दिनों रोजाना 600 से अधिक सिलिंडरों की डिमांड आ रही है। सुबह से लेकर शाम तक लगातार भीड़ लगी रहती है। जिनके पास दो से तीन सिलिंडर उपलब्ध हैं। इसी तरह मॉडल टाउन एजेंसी के संचालक अशोक ने बताया कि सप्लाई नियमित आ रही है, लेकिन भीड़ अधिक रहती है।
खबरें और भी
गैस एजेंसियों से जिन गैस उपभोक्ताओं को सिलिंडर लिए 15 दिन हुए हैं। वे भी सिलिंडर लेने आ रहे हैं। जिस कारण इन दिनों गैस एजेंसियों पर लगातार भीड़ लगी रहती है। लोग पेनिक होकर सिलिंडरों का एडवांस में इंतजाम करने में लगे हुए हैं। जिस कारण जरूरतमंदों को एक सिलिंडर भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
कई एजेंसियां नए कनेक्शन भी नहीं दे रहीं
सिलिंडरों की मारामारी के बीच कई गैस एजेंसियां नए कनेक्शन भी नहीं बना रही है। जिसके चलते आमजन जिनके पास सिलिंडर के कनेक्शन नहीं हैं। वे नए गैस कनेक्शन लेने के लिए आते हैं तो उन्हें मना कर दिया जाता है। वहीं उज्जवला योजना के नए कनेक्शन नहीं दिए जा रहे। ऐसे में जिनके पास गैस कनेक्शन नहीं है, वे सिलिंडरों के लिए परेशान हो रहे हैं।
प्रशासन कमर्शियल सिलिंडर के लिए जारी कर रहा लिस्ट
जिला प्रशासन कमर्शियल सिलिंडरों के लिए एजेंसी संचालकों को रोजाना लिस्ट जारी करता है। इसी लिस्ट के आधार पर गैस एजेंसी संचालक कमर्शियल सिलिंडरों की सुविधा उपलब्ध करवा रहे हैं। रोजाना जिला प्रशासन की ओर से कमर्शियल गैस सिलिंडरों की पूरी लिस्ट बनाई जाती है।
सुबह 8.30 बजे से रात 8 बजे तक सिलिंडर बुकिंग का हो रहा काम
गैस एजेंसी संचालक सुबह 8.30 बजे से लेकर रात 8 बजे तक भी सिलिंडर बुकिंग का काम कर रहे है। वहीं कुछ नए कनेक्शन के लिए तो कुछ केवाईसी के लिए पहुंच रहे हैं।
होम डिलीवरी भी 40% तक प्रभावित
गैस एजेंसियों से होम डिलीवरी का करीब 40 प्रतिशत काम प्रभावित है। जबकि सिलिंडर की मारामारी से पहले 95 प्रतिशत तक सिलिंडरों की होम डिलीवरी की जा रही थी।