विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana Weather Today: हिसार का तापमान 7 डिग्री से पहुंचा नीचे, पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, जानें मौसम का हाल

By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha
Updated: Sun, 10 Dec 2023 08:07 AM (IST)

Haryana Weather Update मौसम में परिवर्तन के साथ ही न्यूनतम तापमान भी तेजी से नीचे गिर रहा है। हिसार का न्यूनतम तापमान शनिवार को 0.4 डिग्री नीचे गिर कर ...और पढ़ें

हिसार का तापमान 7 डिग्री से पहुंचा नीचे
हिसार का तापमान 7 डिग्री से पहुंचा नीचे

HighLights

  1. हिसार का न्यूनतम तापमान शनिवार को 0.4 डिग्री नीचे गिर कर 6.8 डिग्री तक आ गया।
  2. मौसम विभाग ने 10 दिसंबर की रात से प्रदेश में मौसम बदलने की संभावना जताई।
  3. नया पश्चिमी विक्षोभ 13 दिसंबर की रात से प्रभावी होगा

जागरण संवाददाता, हिसार। मौसम में परिवर्तन के साथ ही न्यूनतम तापमान में तेजी से नीचे गिर रहा है। हिसार का न्यूनतम तापमान शनिवार को 0.4 डिग्री नीचे गिर कर 6.8 डिग्री तक पहुंच गया। तापमान में आने वाले समय में गिरावट भी हो सकती है।

वहीं विज्ञानियों की तरफ से 10 दिसंबर की रात से प्रदेश में मौसम बदलने की संभावना पहले ही व्यक्त की हुई है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से रात के समय ठंड बढ़ने के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। दिन के समय जिलों में धूप खिल रही है।

10 दिसंबर की रात से मौसम में बदलाव

इससे दिन का तापमान 25 डिग्री के आस-पास है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने बताया कि 10 दिसंबर की रात से मौसम में बदलाव होगा।

यह भी पढ़ें: Madhya Pradesh CM: एमपी में सीएम की ताजपोशी के लिए मनोहर लाल टटोलेंगे विधायकों की नब्ज, हाईकमान को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

नया पश्चिमी विक्षोभ 13 दिसंबर की रात से प्रभावी

पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 10 व 11 दिसंबर को हल्की बादलवाई हो सकती है। इसके साथ ही हवाएं चल सकती है। इसके साथ ही नया पश्चिमी विक्षोभ 13 दिसंबर की रात से प्रभावी होगा जिससे मौसम शुष्क होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Haryana News: हिसार के लोगों को उपमुख्यमंत्री 121 करोड़ रुपए की सड़क परियोजनाओं की देंगे सौगात, कल करेंगे शिलान्यास