Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana News: 'दुष्यंत लड़ेंगे चुनाव तो नैना चौटाला से भी कम मिलेंगे वोट', बीरेंद्र सिंह ने जजपा पर किया पलटवार

    Updated: Sat, 06 Jul 2024 06:01 PM (IST)

    पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने जजपा नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगर उचाना से दुष्यंत चौटाला चु ...और पढ़ें

    बीरेंद्र सिंह ने जजपा पर किया पलटवार।
    बीरेंद्र सिंह ने जजपा पर किया पलटवार।

    HighLights

    1. कांग्रेस नेता बीरेंद्र सिंह ने जजपा पर बोला हमला
    2. उचाना से दुष्यंत लड़ेंगे चुनाव तो नैना से भी कम पाएंगे वोट- बीरेंद्र सिंह
    3. हरियाणा में 70 प्रतिशत मतदाता भाजपा को हराने के पक्ष में- बीरेंद्र सिंह

    संवाद सूत्र, उचाना। उचाना विधानसभा क्षेत्र में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) व पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह (Birendra Singh) के परिवार के बीच जुबानी जंग चल रही है। शनिवार को उचाना में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि अगर दुष्यंत चौटाला उचाना से चुनाव लड़ते हैं तो उन्हें नैना चौटाला से भी कम वोट मिलेंगे। लोकसभा चुनाव में नैना चौटाला को उचाना से 4200 वोट मिले थे, दुष्यंत इससे भी कम ले पाएंगे।

    लोकसभा चुनाव में बीजेपी को कितना हुआ फायदा- बीरेंद्र सिंह

    पत्रकारों से बातचीत करते हुए बीरेंद्र सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से बेहतर परिणाम मिलेंगे। 10 साल में भाजपा सरकार ने लोगों की परेशानी को बढ़ाई हैं। लोकसभा चुनाव से पहले सीएम को बदला तो लोकसभा चुनाव में भाजपा को कितना फायदा हुआ है, ये सबके सामने है। सीएम बदलकर दूसरा सीएम बनाने से कुछ नहीं होता।

    ये भी पढ़ें: Haryana News: ऐतिहासिक स्मारकों के आसपास खनन या निर्माण पर लगी रोक, 11 स्थल चिह्नित; सरकार से लेनी होगी परमिशन

    70 प्रतिशत मतदाता बीजेपी को हराने के पक्ष में- बीरेंद्र सिंह

    उन्होंने कहा कि हरियाणा के मतदाता छह महीने पहले ही अपना मन बना लेते हैं कि किसको वोट करना है। प्रदेश का 70 प्रतिशत मतदाता भाजपा को हराने के पक्ष में है। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि किसी भी पार्टी के पास स्पष्ट बहुमत नहीं है, जिससे वह राज्यसभा चुनाव जीत सके।

    उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला के 10 विधायक हैं, जो अलग-अलग बंटे हुए हैं। जजपा बिखरी हुई पार्टी है, इसलिए इसे 10 विधायकों की पार्टी नहीं कहा जा सकता। विपक्ष को मिलकर एक राज्यसभा उम्मीदवार उतारना चाहिए।

    ये भी पढ़ें: Chandigarh News: नौ लाख की क्रिप्टो ठगी में तीन गिरफ्तार, बैंक कर्मचारी के साथ मिलकर ऐसे करते थे साइबर ठगी

    खबरें और भी