Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Weather Today: तापमान में हुई बढ़ोतरी तो गेहूं का दाना रह जाएगा छोटा, बादल छाने से इन जिलों में बढ़ी ठंड

    By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Tue, 13 Feb 2024 08:02 AM (IST)

    Haryana Weather Update तापमान में बदलाव का असर फसल पर देखने को मिलेगा। अगर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर और अधिकतम तापमान 25 डिग्री से ऊपर जाता है त ...और पढ़ें

    Haryana Weather News: तापमान में हुई बढ़ोतरी तो गेहूं का दाना रह जाएगा छोटा।
    Haryana Weather News: तापमान में हुई बढ़ोतरी तो गेहूं का दाना रह जाएगा छोटा।

    HighLights

    1. बादल छाने से मौसम में ठंड करनाल, झज्जर, महेंद्रगढ़ का तापमान 5.1 डिग्री।
    2. न्यूनतम 10 से अधिक और अधिकतम तापमान 25 से ऊपर गया तो दाना रह जाएगा छोटा।
    3. तापमान में हुई बढ़ोतरी तो गेहूं का दाना रह जाएगा छोटा।

    अमित धवन, हिसार।Haryana Weather News तापमान में बदलाव का असर फसल पर पड़ेगा। रात का तापमान कम होने और अधिकतम तापमान 22 डिग्री के आसपास होने पर गेहूं की पैदावार अच्छी होगी। यदि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर और अधिकतम तापमान 25 डिग्री से ऊपर जाता है तो यह गेहूं की फसल के लिए नुकसान दायक होगा। उसका दाना छोटा होगा।

    कई जिलों में बादल छाने से न्यूनतम तापमान लुढ़का

    अभी विज्ञानियों की तरफ से मौसम को गेहूं की फसल के लिए बेहतर बताया गया है। वहीं सोमवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। बादल छाने और धूप नहीं निकलने से करनाल, महेंद्रगढ़ और झज्जर का न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। न्यूनतम तापमान ऊपर-नीचे हो रहा है। यह न्यूनतम तापमान गेहूं की फसल के लिए लाभकारी है।

    कृषि विज्ञानियों के अनुसार ऐसा मौसम और तापमान रहने से गेहूं की पैदावार बेहतर होगी। गेहूं का दाना बेहतर होगा और चमक भी होगी। किसानों को इस मौसम से सीधे तौर पर फायदा होगा। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के विज्ञानियों की तरफ से मौसम के साथ फसल पर नजर बनाई गई है।

    यह भी पढ़ें: Farmer Protest: अंबाला-अमृतसर व चंडीगढ़ हाईवे वीरान, जगाधरी NH से ही निकले वाहन... जाम से जूझती रही ट्विनसिटी

    विज्ञानियों के अनुसार फरवरी के अंत और मार्च में तापमान 25 डिग्री से ऊपर चला जाता है, जिसका सीधा असर गेहूं के दाने पर पड़ता है। दाना छोटा होने के साथ उसकी चमक भी खत्म होती है। यदि यह 24-25 डिग्री तक रहेगा तो गेहूं के दाने के साथ उसकी पैदावार अच्छी होगी। विज्ञानियों के अनुसार जनवरी में धूप नहीं खिलने से जो गेहूं के दाने पर प्रभाव पड़ा था वह अब खिल रही धूप से दूर हो गया है।

    खबरें और भी

    सुबह से बादल छाने से चलीं ठंडी हवाएं

    सोमवार को सुबह से ही हिसार में बादल छाए रहे। इसके चलते सुबह से ही ठंडी हवाएं चलीं। दिन में धूप नहीं खिलने से लोगों को ठंड का अहसास दोबारा से हुआ। न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट भी हुई। वहीं आने वाले दिनों में मौसम विज्ञानियों की तरफ से मौसम साफ रहने की उम्मीद व्यक्त की गई है।

    यह मौसम गेहूं के लिए काफी फायदेमंद है। रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे रहेगा तो वह गेहूं के दाने को बेहतर बनाने के साथ पैदावार अच्छी देगा। - डा. जीत राम, डायरेक्टर रिसर्च, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय।

    यह भी पढ़ें: Farmer Protest: मरीजों को हो रही परेशानी... जाम में फंस रहीं एंबुलेंस, चंडीगढ़ हाईवे बंद; दूसरे रूट से जा रहे एंबुलेंस चालक