Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Weekly Weather: सर्दी का सितम के साथ कोहरे का कहर, ये जिला रहा शिमला से भी ठंडा; जानें अगले सात दिन कैसा रहेगा मौसम?

    By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Wed, 17 Jan 2024 08:43 AM (GMT+05:30)

    Haryana Weather Update Weekly कहर बरपा रहे कोहरे के साथ हरियाणा में ठंड तेजी से बढ़ रही है। मकर संक्रांति के बाद की सर्दी सितम बढ़ता जा रहा है। महेंद् ...और पढ़ें

    Haryana Weekly Weather News: सर्दी का सितम के साथ कोहरे का कहर,महेंद्रगढ़ रहा सबसे ठंडा। सर्दी फाइल फोटो
    Haryana Weekly Weather News: सर्दी का सितम के साथ कोहरे का कहर,महेंद्रगढ़ रहा सबसे ठंडा। सर्दी फाइल फोटो

    HighLights

    1. सर्दी का सितम के साथ कोहरे का कहर।
    2. आईएमडी ने बुधवार को लेकर रेड और ओरेंज अलर्ट किया जारी।
    3. महेंद्रगढ़ का तापमान गिरकर 0.7 डिग्री है तो हिसार का 1.1 डिग्री तक पहुंचा।

    जागरण संवाददाता, हिसार। Haryana Weekly Weather News कहर बरपा रहे कोहरे के साथ हरियाणा में ठंड तेजी से बढ़ रही है। खासकर, मकर संक्रांति के बाद की सर्दी सितम बढ़ता जा रहा है। हालात ये कि प्रदेश के महेंद्रगढ़ का तापमान गिरकर 0.7 डिग्री है तो हिसार का 1.1 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि शिमला का चार डिग्री तो जम्मू का 2.3 और चुरु का 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    हिमाचल का शिमला हो या जम्मू व राजस्थान का चुरू, इनका तापमान हरियाणा के जिलों से कम है। वहीं, मौसम में बदलाव के चलते मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। इससे कई जगह हादसे हुए झज्जर में कोहरे के कारण सुबह आठ बजे झज्जर-रोहतक मार्ग पर गुढ़ा फ्लाईओवर से नीचे उतरते हुए एक ट्रक के साथ ईको गाड़ी की टक्कर हो गई।

    आईएमडी ने बुधवार को लेकर रेड और ओरेंज अलर्ट किया जारी

    ईको गाड़ी में बैठे शेर बहादुर (30) निवासी पीलीभीत की मौत हो गई। चार घायल हो गए। पानीपत में एक कार नहर में गिर गई। दो सगे भाई कार का पीछा शीशा तोड़ बाहर निकले। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने तो बुधवार को लेकर रेड और ओरेंज अलर्ट जारी किया है।

    यह भी पढ़ें: Rohtak News: पटवारियों की हड़ताल 19 तक बढ़ी... हो सकती है अनिश्चितकालीन, जनता से मांगा सहयोग

    मंगलवार दोपहर को खिली धूप

    जींद में खुले में सो रहे 22 वर्षीय पंजाब के काठगढ़ निवासी रामफल की मौत हो गई। आने वाले दिनों में तापमान और ज्यादा नीचे जाने की संभावना है। इससे पहले 12 और 15 जनवरी को 0.4 डिग्री तक तापमान जा चुका है।

    खबरें और भी

    इधर, खिली धूप तो पंख खुले... हाड़ कंपाती ठंड में आमतौर पर मानव जीवन के साथ पशु-पक्षियों का जीना मुहाल हो गया है। मंगलवार दोपहर को धूप खिली तो पक्षियों के भी पंख खुलते दिखाई दिए।

    रेड अलर्ट

    अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल

    इन जिलों में रहेगा ओरेंज अलर्ट

    पंचकूला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी यलो अलर्ट : जींद, पानीपत, सोनीपत, राेहतक, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, गुरुग्राम, झज्जर

    सरसों की फसल पर असर तो गेहूं की रुक सकती है। हल्की ग्रोथ तापमान के नीचे जाने से सरसों पर असर ज्यादा आया है। तापमान ज्यादा नीचे होने से वह काला पड़ने लगेगा।

    ठंड के चलते  गेहूं की ग्रोथ पर पड़ेगा हलका असर 

    जिस सरसों वाली फसल में पानी लगा होगा उस पर असर कम आएगा। इसी प्रकार गोभी, मूली, पालक और गाजर को छोड़ कर बाकी सब्जियों पर इस ठंड का असर आएगा। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के डायरेक्टर रिसर्च डा. जीतराम ने बताया कि गेहूं में इस ठंड के चलते उसकी ग्रोथ पर हलका असर हो सकता है।

    हरियाणा में अगले सात दिन ऐसा रह सकता है मौसम

    हिसार में अगले सात दिन मौसम में बदलाव होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है तो वहीं न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक गिर सकता है। गुरुवार और शुक्रवार को पारा छह डिग्री तक पहुंचने की संभावना है तो शनिवार और सोमवार को सात डिग्री तक जाने की संभावना है।

    मौसम विभाग के मुताबिक महेंद्रगढ़ जिले का न्यूनतम तापमान छह से लेकर दस डिग्री तक गिर सकता है तो वहीं अगर अधिकतम तापमान की बात करें तो 20 से 23 डिग्री तक जा सकता है।

    वहीं करनाल शहर की बात करें तो यहां का भी न्यूनतम पारा छह डिग्री तक लुढ़क सकता है तो वहीं अधिकतम तापमान 21 डिग्री तक जा सकता है।

    अब अगर अंबाला जिले की बात करें तो यहां का न्यूनतम पारा सात डिग्री तक नीचे आने की संभावना है तो वहीं अधिकतम पारा 20 डिग्री तक पहुंच सकता है।

    यह भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir: हरियाणा के इन तीन शहरों से अयोध्या के लिए चलेंगी बसें तो रोहतक और अन्य जगहों से ट्रेनें