विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केंद्रीय मंत्री के सामने भाजपा विधायक ने रोया दुखड़ा, नहीं सुनते अफसर

By Kamlesh BhattEdited By:
Updated: Fri, 14 Apr 2017 12:36 PM (IST)

हरियाणा में अपनी ही पार्टी की सरकार होने के बावजूद भाजपा कार्यकर्ता दुखी हैं। उनका कहना है कि अफसर उनकी नहीं सुन रहे। उन्होंने अपनी दुखड़ा केंद्रीय मंत्री के समक्ष सुनाया।

केंद्रीय मंत्री के सामने भाजपा विधायक ने रोया दुखड़ा, नहीं सुनते अफसर
केंद्रीय मंत्री के सामने भाजपा विधायक ने रोया दुखड़ा, नहीं सुनते अफसर

जेएनएन, रोहतक। मिशन 2019 को लेकर आगे बढ़ रही भारतीय जनता पार्टी के रोहतक लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की नाराजगी देखने को मिली। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल के सामने ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी जाहिर कर दी। आम कार्यकर्ताओं की कौन कहे बहादुरगढ़ से पार्टी के विधायक ने संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री के समक्ष ही कह डाला की आज भी कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं पिछले शासनकाल से चले आ रहे अधिकारी अब भी मौज ले रहे हैं।

विधायक के अलावा कई अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी नाराजगी जाहिर की। केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं की बात सुनी लेकिन साथ ही यह भी कहा कि वे उनकी इस बात से सहमत नहीं है। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है और पार्टी में अपनी बात रखने का अनुशासनात्मक तरीका है। जिसके तहत कोई भी कार्यकर्ता अपनी बात रख सकता है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को मूलमंत्र दिया और कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो परिवारवाद और वंशवाद से दूर है। यहां छोटा सा कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बन सकता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोकसभा चुनाव आने में अभी दो वर्ष का समय शेष है। लेकिन भाजपा ने अभी से ही मिशन 2019 की शुरूआत कर दी है। पार्टी की ओर से उन सीटों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है जहां पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। इसी की समीक्षा के लिए बृहस्पतिवार को केंद्रीय ऊर्जा मंत्री रोहतक पहुंचे और कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए।

इस मौके पर सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष रामअवतार वाल्मीकि, जिला परिषद चेयरमैन बलराज कुंडू, जिला अध्यक्ष अजय बंसल सहित तमाम नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

भाजपा का परिवारवाद व वंशवाद से नहीं है संबंध : वैश्य

संस्था में स्थित महाराजा अग्रसेन सभागार में करीब डेढ़ घंटे चले सम्मेलन में केन्द्रीय मंत्री ने रोहतक लोकसभा क्षेत्र से हार के कारणों के बारे में कार्यकर्ताओं से चर्चा करने के साथ ही उनको आगामी चुनाव इस सीट पर जीत दर्ज करने का मूलमंत्र भी दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब से पहले परिवारवाद की राजनीति रही है। लेकिन भाजपा का परिवारवाद व वंशवाद से कोई संबंध नहीं है।

उन्होंने उत्तर प्रदेश का उदाहरण भी दिया और कहा कि जनता परिवारवाद को नहीं चाहती है और जनता ने उत्तर प्रदेश में यह साबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि सही काम के लिए पार्टी पूरी तरह कार्यकर्ता के साथ है। हालांकि पार्टी में देर हो सकती है लेकिन कार्यकर्ता की अनदेखी नहीं हो सकती। गौरतलब है कि वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में रोहतक, हिसार व सिरसा सीट पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। इन सीटों पर समीक्षा की जा रही है इसी के चलते मिशन 2019 को लेकर तीनों सीटों पर वरिष्ठ भाजपा नेताओं को प्रभारी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री ने राज्य को दी कई सौगात, बिजली सस्ती होने का भी दिया संकेत