विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिसार में पत्नी ने झगड़े में नाखूनों से नोचा, पति की मौत; गर्दन पर निशान मिलने से पुलिस भी हैरान

Published: Sun, 11 Oct 2026 11:40 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 12 Oct 2026 02:39 AM (GMT+05:30)

हिसार के सातरोड खुर्द गांव में घरेलू कलह के चलते 42 वर्षीय महेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ...और पढ़ें

पत्नी ने नाखून से नोचकर पति को उतारा मौत के घाट। फाइल फोटो

पत्नी ने नाखून से नोचकर पति को उतारा मौत के घाट। फाइल फोटो

HighLights

  1. महेश का शव किराये के मकान में लहूलुहान हालत में मिला।

  2. पत्नी सीमा पर हत्या का आरोप, पुलिस ने हिरासत में लिया।

  3. घरेलू विवाद और मारपीट के बाद हुई मौत की आशंका।

जागरण संवाददाता, हिसार। सातरोड खुर्द गांव में घरेलू कलह के बीच 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। महेश का शव रविवार सुबह किराये के मकान में चारपाई पर लहूलुहान हालत में मिला। उसकी गर्दन पर नाखूनों के निशान थे, जबकि सिर, कंधे और हाथ पर भी चोटों के निशान पाए गए।

पुलिस ने पत्नी सीमा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। हालांकि जानकारों का कहना है कि मात्र नाखूनों की खरोंच से हत्या संभव नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक की मां कमलेश, बड़ा भाई सुरेश और स्वजन व परिचित मौके पर पहुंचे। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी विकास कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

जांच में जुटी पुलिस

फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। दोनों एक ही अस्पताल में करते थे काम न्यू गीता कालोनी में रहने वाले मृतक के बड़े भाई सुरेश कुमार ने बताया कि महेश सेक्टर-14 स्थित एक निजी अस्पताल में काम करता था। उसकी पत्नी सीमा भी उसी अस्पताल में कार्यरत है।

उनके दो बेटे हैं, पूर्व और भानी। परिवार के सदस्यों से अनबन के कारण महेश अपनी पत्नी और बच्चों के साथ करीब तीन साल से सातरोड खुर्द में किराये के मकान में रह रहा था। पिछले कुछ समय से महेश और सीमा के बीच अक्सर विवाद होता था। पारिवारिक तनाव के कारण महेश शराब भी पीने लगा था। उसने पहले मुलतानी चौक के पास सैलून की दुकान चलाई और बाद में ई-रिक्शा भी चलाया। अब वह निजी अस्पताल में काम कर रहा था।

रात में दोनों के बीच हुआ झगड़ा

सुरेश ने बताया कि सुबह उनकी पत्नी कांता का फोन आया कि महेश की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे, जहां भाई का शव चारपाई पर पड़ा था। रात साढ़े तीन बजे से हो रहा था झगड़ा मृ़तक महेश के पड़ोसी दीपक ने बताया कि पति- पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। रात करीब साढ़े तीन बजे भी दोनों के बीच झगड़ा हो रहा था।

वह शोर सुनकर दोनों को समझाने के लिए उनके घर गया था। सुबह करीब पांच बजे सूचना मिली कि महेश की मौत हो चुकी है। उसका शव लहूलुहान हालत में था। आखिरी बार चेहरा देखना है तो आ जाओ मृतक की मां कमलेश ने बताया कि महेश के साथ उसकी पत्नी मारपीट करती थी। जब वह उसके (कमलेश) के पास आता था तो भी उसके साथ मारपीट करती थी।

गर्दन पर मिले नाखूनों के निशान

सुबह सीमा की बुआ ने फोन कर कहा कि महेश की तबीयत खराब है। मैंने सोचा की दोबारा से दोनों के बीच झगड़ा हो गया है। दोबारा फिर फोन आया और इस बार कहा कि आखिरी बार चेहरा देखना है तो घर आ जाओ। वह बेटे के घर पहुंची तो महेश की मौत हो चुकी थी।

उसकी गर्दन पर नाखूनों के निशान थे। सिर पर भी चोट लगी हुई थी। मृतक के भाई सुरेश के बयान पर सीमा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। आरोपित महिला सीमा से पूछताछ जारी है। - विकास कुमार, अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी, हिसार