विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hisar News: इस दिन से हरियाणा में आम आदमी पार्टी शुरू करेगी बदलाव यात्रा, 90 विधानसभा को साधने की होगी कोशिश

By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha
Updated: Mon, 11 Dec 2023 10:58 AM (IST)

Hisar Latest News आम आदमी पार्टी (आप) प्रदेश की 90 विधानसभाओं में बदलाव यात्रा निकालेगी। यात्रा के माध्यम से 15 से 24 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में आम आदम ...और पढ़ें

15 से 24 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी शुरू करेगी बदलाव यात्रा। फाइल फोटो
15 से 24 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी शुरू करेगी बदलाव यात्रा। फाइल फोटो

HighLights

  1. आम आदमी पार्टी (आप) प्रदेश की 90 विधानसभाओं में बदलाव यात्रा निकालेगी।
  2. 15 से 24 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बदलाव का संदेश देंगे।
  3. सिरसा से शुरू हुई यात्रा भिवानी में और कालका से शुरू हुई यात्रा पानीपत में और महेंद्रगढ़ से शुरू हुई यात्रा कैथल में खत्म होगी।
  4. सिरसा से शुरू होने वाले यात्रा का नेतृत्व डा. अशोक तंवर और फरीदाबाद से शुरू होने वाली यात्रा का नेतृत्व डा. सुशील गुप्ता करेंगे।

जागरण संवाददाता, हिसार। आम आदमी पार्टी (आप) प्रदेश की 90 विधानसभाओं में बदलाव यात्रा निकालेगी। यात्रा के माध्यम से 15 से 24 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता बदलाव का संदेश देंगे। यह बात आप के ग्रामीण जिलाध्यक्ष दलबीर किरमारा ने रविवार को सेक्टर-14 स्थित पार्टी के जिला कार्यालय से पत्रकारवार्ता की।

दलबीर किरमारा, लोकसभा अध्यक्ष पवन फौजी व शहरी जिलाध्यक्ष रविंद्र श्योराण ने प्रेसवार्ता में बताया कि आप पूरे प्रदेश में बदलाव यात्रा निकलेगी। (इब हरियाणा के लाल ने एक मौका केजरीवाल ने) के नाम से बदलाव यात्रा निकाली जाएगी।

सिरसा से शुरू होने वाले यात्रा का नेतृत्व करेंगे अशोक तंवर

सिरसा से शुरू होने वाले यात्रा का नेतृत्व डा. अशोक तंवर और फरीदाबाद से शुरू होने वाली यात्रा का नेतृत्व डा. सुशील गुप्ता करेंगे। फरीदाबाद से शुरू हुई यात्रा जींद में खत्म होगी।

यह भी पढ़ें: Haryana Politics: हिसार और झज्जर में राज्यस्तरीय सम्मेलन करेंगे पिता-पुत्र, भूपेंद्र हुड्डा 17 फरवरी तो सांसद दीपेंद्र इस दिन करेंगे कार्यक्रम

सुबह से शुरू हुई यात्रा का ठहराव गांवों में

सिरसा से शुरू हुई यात्रा भिवानी में और कालका से शुरू हुई यात्रा पानीपत में और महेंद्रगढ़ से शुरू हुई यात्रा कैथल में खत्म होगी। उन्होंने कहा कि सुबह से शुरू होकर यात्रा का ठहराव गांवों में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 30 हजार शिक्षकों के पद खाली हैं।

ये होंगे मुद्दे

1585 स्कूलों में शौचालय नहीं है। 131 स्कूलों में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। 236 स्कूलों में बिजली के कनेक्शन नहीं हैं। 8240 कक्षाओं की कमी है। एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार, 2021 के मुकाबले 2022 में नशे से ग्रसित 3738 ज्यादा लोगों ने आत्महत्या की है।

यह भी पढ़ें: शीतकालीन सत्र के बाद हरियाणा भाजपा में होंगे कई बड़े बदलाव , PM मोदी अमित शाह JP नड्डा की मिल चुकी सहमति, जानिए