विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घर में काम पर आए हुए एक दिन, नौकरानियों ने 40 तोले सोने के साथ करीब 6 लाख रुपये ले हुई चंपत; खबर पढ़ पकड़ लेंगे अपना सिर

By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha
Updated: Sat, 16 Dec 2023 10:30 AM (IST)

Hisar Latest News सेक्टर-15 में दो नौकरानियां 12 दिसंबर को घर से लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी कर भाग गई। खबर के मुताबिक नौकरानियों को उसी दिन काम ...और पढ़ें

नौकरानियों ने 40 तोले सोने के साथ करीब 6 लाख रुपये ले हुई चंपत। प्रतीकात्मक फोटो
नौकरानियों ने 40 तोले सोने के साथ करीब 6 लाख रुपये ले हुई चंपत। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. गली से गुज रही दो महिलाओं को नौकरी के लिए पूछा
  2. आलमारी में 5,78000 रुपये व 40 तोला सोना था रखा
  3. CIA और थाने की टीमें दोनों महिलाओं की तलाश में जुटी

जागरण संवाददाता, हिसार। वीआइपी सेक्टर-15 में दो नौकरानियां 12 दिसंबर को घर से लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी कर गई। नौकरानियों को उसी दिन काम पर मकान मालिक ने रखा था। दोनों महिला घर से 40 तोले सोना और 5.78 लाख रुपये चोरी कर ले गई।

सफाई के लिए रखी गई इन महिलाओं से पहले दिन ही मकान मालिक ने मोबाइल नंबर और आधार कार्ड मांगा था लेकिन दोनों ने बाद में देने की बात कहीं थी। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गली से गुज रही दो महिलाओं को नौकरी के लिए पूछा

सेक्टर-15 ए की कोठी नंबर 191 निवासी नवदीप लांबा ने पुलिस को बताया कि उनका जमींदारा का काम है। पत्नी शहर के कॉलेज में प्रोफेसर है। 11 दिसंबर को गली से गुज रही दो महिलाओं को नौकरी के लिए पूछा तो उन्होंने अपना प्रियंका और ममता बताया।

यह भी पढ़ें: Ambala Murder Case: कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजा गया बहन का कातिल कालू, अम्बाला छावनी के इनेलो नेता का भी नाम आया सामने

अगले दिन दोनों को काम के लिए बुला लिया। 12 दिसंबर को नवदीप की 55 वर्षीय मां घर पर अकेली थी। दोनों लड़कियां काम के लिए आई थी। एक कमरे में व दूसरी बाहर सफाई कर रही थी। इस वक्त मकान मालिक की मां भी बाहर की तरफ थी। कमरे अंदर बेड पर अलमारी की चाबी रखी थी।

आलमारी में 5,78000 रुपये व 40 तोला सोना था रखा

वीरवार को जब पैसे की जरूरत पड़ी तो अलमारी खोली तो गहने और पैसे नहीं मिले। आलमारी में 5,78000 रुपये व 40 तोला सोना रखा था। कोर्ट काम्पलेक्स चौकी इंचार्ज, सिविल लाइन थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। फिंगर प्रिंट की टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए।

CIA और थाने की टीमें दोनों महिलाओं की तलाश में जुटी

सीआइए और थाने की टीमें दोनों महिलाओं की पहचान कर उनको पकड़ने के प्रयास में लगी हुई है। आसपास के एरिया की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह,जांच अधिकारी।

यह भी पढ़ें: Panipat Crime News: तीन माह पहले हुई कहासुनी का लिया बदला, सैलून चलाने वाले पर चाकू व डंडे से कर दिया हमला