Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    INLD Candidates List Release: इनेलो की पहली सूची जारी, तीन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा, ससुर; जेठानी-देवरानी में टक्कर

    Updated: Thu, 18 Apr 2024 07:23 PM (GMT+05:30)

    जजपा के बाद इनेलो ने भी हिसार सीट (Haryana Lok Sabha Election 2024) से कैंडिडेट उतार दिए हैं। जजपा के नैना चौटाला का मुकाबला करने के लिए इनेलो ने सुन ...और पढ़ें

    Haryana News: इनेलो की पहली सूची जारी, तीन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा।
    Haryana News: इनेलो की पहली सूची जारी, तीन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा।

    जागरण संवाददाता, चंड़ीगढ़। (INLD Candidiate Ist List Release Hindi News) इंडियन नेशनल दल के नेता और पार्टी महासचिव अभय चौटाला ने हिसार सीट से सुनैना चौटाला को मैदान में उतारा है। पार्टी के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला खुद कुरुक्षेत्र से चुनावी ताल ठोक रहे हैं। जबकि अंबाला सीट (Ambala Lok Sabha Seat 2024) से गुरप्रीत सिंह पर भरोसा जताया है।

    जजपा ने कैंडिडेट के रूप में नैना चौटाला पर खेला दांव

    इससे पहले जजपा ने हिसार सीट से अपने कैंडिडेट उतार थे और वहां से दुष्यंत चौटाला ने कैंडिडेट के रूप में नैना चौटाला पर बाजी लगाई है। वहीं भाजपा ने रणजीत सिंह चौटाला (Ranjit Singh Chautala) को अपना प्रत्याशी बनाया है।

    अगर जेजेपी (JJP News) की बात करें तो प्रदेश की चार लोकसभा सीटों हिसार, भिवानी-महेंद्रगढ़ (Bhiwani-Mahendragarh Lok Sabha Seat 2024), सिरसा और कुरुक्षेत्र में जीतने के इरादे से चुनाव लड़ेगी, जबकि करनाल लोकसभा सीट का चुनाव पार्टी की दमदार उपस्थिति दर्ज कराने के लिए लड़ा जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Voter Card: अगर अभी भी नहीं बनवाया वोटर कार्ड तो घबराएं नहीं, इस डॉक्यूमेंट के साथ कर पाएंगे चुनाव में मतदान

    दुष्यंत चौटाला नहीं लड़ेंगे चुनाव

    हिसार से दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) और भिवानी से डॉ. अजय सिंह चौटाला (Ajay Singh Chautala) स्वयं सांसद रह चुके हैं, जबकि सिरसा लोकसभा (Sirsa Lok Sabha Seat 2024) सीट ताऊ देवीलाल से जुड़ी है। इसलिए इन सीटों पर मजबूत उम्मीदवार दिए जाने चाहिए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections: हरियाणा में क्यों एक-दूसरे के लिए चुनौती बने हुड्डा और एसआरके गुट, कांग्रेस के लिए बनी मुसीबत