Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Politics: 'कांग्रेस संदेश यात्रा' में भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार पर जमकर बरसीं कुमारी सैलजा, पढ़िए क्या कुछ कहा?

    By Kuldeep Singh Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Thu, 18 Jan 2024 09:51 PM (IST)

    Hisar News गांव पाबड़ा में संदेश यात्रा के दौरान युवा कांग्रेस नेता अजय सिंह खेड़ी बर्की द्वारा आयोजित जनसभा में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी ...और पढ़ें

    Haryana News: किसानों को फसलों का दाम नहीं मिल रहा तो कानून व्यवस्था बेहाल : कुमारी शैलजा। फाइल फोटो
    Haryana News: किसानों को फसलों का दाम नहीं मिल रहा तो कानून व्यवस्था बेहाल : कुमारी शैलजा। फाइल फोटो

    HighLights

    1. कांग्रेस संदेश यात्रा' में भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार पर जमकर बरसीं कुमारी सैलजा
    2. कानून व्यवस्था बेहाल- सैलजा।
    3. भाजपा-जजपा गठबंधन ने लोगों के साथ किया धोखा-सुरजेवाला।

    संवाद सहयोगी, उकलाना/हिसार। गांव पाबड़ा में संदेश यात्रा(Congress Sandesh Yatra) के दौरान युवा कांग्रेस नेता अजय सिंह खेड़ी बर्की द्वारा आयोजित जनसभा में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा जनता को धर्म के नाम पर बांटना चाहती है। भगवान राम सबके सांझे है। हम जनता की सेवा कर रहे यही हमारा धर्म है। उन्होंने भाजपा-जजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज बेरोजगारी चरम सीमा पर है।

    कानून व्यवस्था बेहाल- कुमारी सैलजा

    किसानों को उनकी फसलों का दाम नहीं मिल रहा तो कानून व्यवस्था बेहाल है। कुमारी सैलजा ने कहा कि राहुल गांधी जब पूरे देश में न्याय यात्रा निकाल रहे हैं तो हम कांग्रेसियों का भी फर्ज था कि हम भी जनता के बीच जाकर लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराए। उनके साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला रहे।

    भाजपा-जजपा गठबंधन ने लोगों के साथ किया धोखा-सुरजेवाला

    रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन ने लोगों के साथ धोखा किया है। पहले किसानों को 50 किलोग्राम यूरिया का बैग दिया जाता था, पर अब सरकार ने 40 किलोग्राम कर दिया है, जो किसानों के साथ सरासर लूट है। कांग्रेस की संदेश यात्रा निकाल को लेकर लोगों में उत्साह है। सुरजेवाला ने कहा कि हिसार जिला के सभी विधायक कांग्रेस के बना दो यही का राज लाकर दे देंगे।

    यह भी पढ़ें: Delhi-Amritsar Bullet Train: खुशखबरी! दिल्ली-अमृतसर रेल मार्ग पर दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, हरियाणा-पंजाब के इन जिलों को मिलेगा लाभ

     पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने कहा कि हम कांग्रेस के सिपाही है और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। रैली के आयोजक अजय सिंह खेड़ी वर्की ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है और रैली कामयाब रही। इसके चलते रोड पर कई देर तक जाम की स्थिति रही।

    खबरें और भी

    रैली में विधायक प्रदीप चौधरी, शमशेर गोगी विधायक, पूर्व विधायक रणधीर धीरा, लाल बहादुर खोवाल एडवोकेट, मास्टर ईश्वर खेदड़, बाला देवी खेदड़, गीता सिहाग, सज्जन देवीपुर, राजेश भुटानी, सुभाष फरीदपुरिया, सुरेश गर्ग, डा. जय भगवान राजलीवाल, सज्जन गैबीपुर, करण सिंह लितानी, सुरेंद्र सरपंच ईश्वर नैन, सुरेंद्र सेलवाल, ईश्वर सरपंच, बृजलाल बहबलपुरिया, जसवंत लांबा आदि उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें: Haryana: साक्षी मलिक ने फिर साधा WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण पर निशाना, पहलवानों से की ये अपील