विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hisar News: ऋषि नगर में पांच साल बाद फिर से घुसा तेंदुआ, पकड़ने के लिए मौके पर कई टीमें तैनात

By Amit Dhawan Edited By: Monu Kumar Jha
Updated: Sun, 21 Jan 2024 02:12 PM (IST)

Hisar 19 सितंबर 2018 के बाद फिर 21 जनवरी 2024 को हिसार में तेंदुए ने दस्तक दी है। इसे पकड़ने के लिए वन्य प्राणी विभाग एसडीआरएफ पुलिस बल दमकल सहित कई व ...और पढ़ें

Haryana News : ऋषि नगर में सुबह तेंदुआ घुसा।
Haryana News : ऋषि नगर में सुबह तेंदुआ घुसा।

HighLights

  1. ऋषि नगर में पांच साल बाद फिर से घुसा तेंदुआ।
  2. सुबह पहले अखबार वितरण करने वाले ने देखा तेंदुआ।
  3. साल 1996-97 में पहली बार देखा गया था। तेंदुआ।

जागरण संवाददाता, हिसार। 19 सितंबर 2018 के बाद फिर 21 जनवरी 2024 को हिसार में तेंदुए ने दस्तक दी है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन्य प्राणी विभाग, एसडीआरएफ, पुलिस बल, दमकल सहित कई विभागों की टीम ऋषि नगर में पहुंची हुई है। सुबह करीब सात बजे तेंदुआ ऋषि नगर में लोगों ने देखा।

उसके बाद पुलिस विभाग को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद वन्य प्राणी टीम तैनात हो गई। पहले एक गोदाम तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन तेंदुआ रेस्क्यू टीम के गार्ड मनजीत और एक कर्मचारी बबलू को घायल कर दिया है।

वहां से दीवार फांदकर तेंदुआ गली में दौड़ा गली में एक महिला लीला देवी अपनी बीमार बेटी के लिए दवा लेने जा रही थी उस पर हमला कर दिया। महिला के पांव पर पंजा मारा। महिला बाल-बाल बची और भीड़ का शोर सुनकर तेंदुआ एक घर में जा घूसा। जहां टीम की मदद से उसे एक कमरे में बंद कर दिया।

यह भी पढ़ें: Ambala News: गृहमंत्री अनिल विज की नन्ही नातिन ने गाया 'मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे...राम आएंगे' गीत

सुबह पहले अखबार वितरण करने वाले ने देखा तेंदुआ

बस स्टैंड के पास ऋषि नगर में सुबह अखबार वितरण करने वाले ने तेंदुए को देखा। जब वह गली में अखबार वितरण के लिए जा रहा था तो सामने से अचानक तेंदुआ आ गया। तेंदुआ साइकिल सवार को देखकर अचानक एक घर की तरफ दौड़ा। उसने एक घर की दीवार पर पंजे भी मारे।

उसके बाद एक शैट्रिंग स्टोर की ओर भागते हुए गोदाम की तरफ दौड़ा। एक प्लॉट में छिप गया। टीम ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया। करीब आधा घंटे बाद बाद तेंदुए को जब पकड़ने का प्रयास किया तो वह जाल की तरफ दौड़ा। जाल को पकड़ने वाले कर्मचारी पर हमला कर तेंदुआ वहां से भाग गया।

कर्मचारी के हाथ पर पंजे मारे। इस दौरान उसे पकड़ने के प्रयास में दो कर्मचारी घायल हो गए। इसके बाद तेंदुआ करीब 12 फीट ऊंची दीवार फांदकर एक घर में पहुंच गया। जहां पीछा करते हुए टीम ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया।

पहले कब-कब हिसार में तेंदुए ने दी दस्तक

साल 1996-97 में पहली बार हिसार के गांव बुड़ाक (बालसमंद) में तेंदुआ मिला था। इसे वन्यप्राणी विभाग की टीम ने सुरक्षित पकड़ा गया है। उसके बाद 19 सितंबर 2018 को डियर पार्क के पास तेंदुआ मिला। कई दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद एक्सपर्ट डा. अशोक और इंस्पेक्श रामेश्वरदास की टीम ने उसे पकड़ा। तत्कालीन डा. अशोक का कहना था कि यह तेंदुआ हिमाचल की पहाड़ियों से यहां पहुंचा है।

यह भी पढ़ें: Bhiwani News: श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के प्रति लोगों में काफी उत्साह, 22 जनवरी के कार्यक्रम का होगा लाइव प्रसारण