विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिसार में बंदर पड़ोसी की छत पर ले गया शर्ट, उसे लेने पहुंचे युवक से मारपीट; महिला समेत 7 घायल

Published: Thu, 29 Oct 2026 04:53 PM (GMT+05:30)

नारनौंद के मदनहेड़ी गांव में बंदर द्वारा पड़ोसी की छत पर ले जाई गई शर्ट लेने पहुंचे युवक से मारपीट ...और पढ़ें

फोटो एआई द्वारा जनरेट की गई है।

फोटो एआई द्वारा जनरेट की गई है।

HighLights

  1. बंदर ने पड़ोसी की छत पर शर्ट पहुंचाई, विवाद शुरू

  2. शर्ट लेने गए युवक से हुई गंभीर मारपीट

  3. विवाद में महिला सहित सात लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

संवाद सहयोगी, नारनौंद। गांव मदनहेड़ी में बंदर द्वारा पड़ोसी के खाली मकान की छत पर ले जाई गई शर्ट लेने पहुंचे युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। अगले दिन हुए विवाद में महिला सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी सोरखी से नागरिक अस्पताल हांसी और बाद में हिसार रेफर किया गया।

रोबिन ने पुलिस को बताया कि 25 अक्टूबर की रात उसने घर की छत पर कपड़े सुखा रखे थे। बंदर उसकी शर्ट उठाकर पड़ोस के खाली मकान की छत पर ले गया। वह शर्ट लेने गया तो आरोप है कि अनिल, सुनील, राजेंद्र और दीपक ने उससे मारपीट की। आरोप है कि अगले दिन सुनील ने उस पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया।

इसके बाद कई लोग सरिया, राड, पाइप और कुल्हाड़ी लेकर उनके घर पहुंचे और हमला कर दिया। इसमें रोबिन, रमेश, विजेंद्र, आशमा, अमरजीत, सुखबीर और ताराचंद घायल हो गए। थाना बास पुलिस ने बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।