यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana Weather Update: हरियाणा में छाया मानसून, अगले चार दिन में होगी झमाझम बारिश; जानें मौसम का पूरा अपडेट
हरियाणा (Haryana Weather News) में तीन से सात जुलाई तक गरज और चमक के साथ कहीं तेज व कहीं धीमी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार इस साल पूरे हरिया ...और पढ़ें

HighLights
- चार दिन तक लगातार प्रदेश में वर्षा होने की संभावना
- सात जुलाई तक परिवर्तनशील रहने का पूर्वानुमान
- तापमान में गिरावट से वातावरण में लगातार रह रही है नमी क
जागरण संवाददाता, हिसार। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूरे हरियाणा में मानसून छाने की घोषणा की है। हरियाणा में मानसून छाने के साथ ही आईएमडी की तरफ से इस मानसून सीजन में छह प्रतिशत अधिक वर्षा होने की संभावना जताई है।
जुलाई, अगस्त और सितंबर में मानसून छाने की घोषणा की गई है। वहीं आने वाले चार दिन तक लगातार प्रदेश में अलग-अलग जगह पर वर्षा होने की संभावना है।
अगले तीन-चार दिनों में बारिश होने की संभावना
मौसम विज्ञानियों के अनुसार जो हवा में नमी बनी हुई यह वर्षा का रूप लेकर लोगों को राहत देगी। वहीं सिरसा का तापमान अभी भी 40.4 डिग्री तक पहुंचा हुआ है। मौसम में बदलाव के चलते लगातार मानसून पूरे हरियाणा में छा गया है।
दो दिन से अभी वर्षा नहीं हुई है। इसके साथ ही हवा में नमी बनी हुई है। उमस के चलते लोग परेशान है। तापमान में भी दोबारा से हल्की सी वृद्धि हुई है। वहीं अब आने वाले चार दिन में वर्षा होने की संभावना है।
कहीं तेज तो कहीं हो सकती है धीमी बारिश
मौसम विज्ञानियों के अनुसार तीन से सात जुलाई तक प्रदेश में कहीं-कहीं तेज व धीमी वर्षा हो सकती है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मानसून एक लाइन पर चल रहा है। जैसे-जैसे वह आगे बढ़ेगा वर्षा करेगा। इससे आने वाले दिनों में तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।
खबरें और भी
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर सात जुलाई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है।
तापमान में गिरावट आने से वातावरण में नमी
दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता अगले तीन-चार दिनों में और बढ़ने की संभावना है जिससे राज्य में भी वर्षा की गतिविधियां बढ़ने की संभावना बन रही है।
मानसूनी हवाओं के कारण तीन से सात जुलाई के दौरान बीच-बीच में बादलवाई तथा हवाओं व गरज चमक के साथ राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक क्षेत्रों में तेज वर्षा हो सकती है। दिन के तापमान में गिरावट आने तथा वातावरण में नमी की मात्रा लगातार अधिक रह सकती है।