Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Weather Today: नए साल तै पड़ैगा कसूता जाड्डा, छह जिलों के लिए रेड अलर्ट-12 में कोल्ड डे; ये क्षेत्र रहा सबसे ठंडा

    By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Mon, 01 Jan 2024 08:01 AM (IST)

    उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में रविवार को भी कोहरे की घनी चादर छाई रही। शीतलहर चलने से तापमान में भी गिरावट है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को नए वर्ष ...और पढ़ें

    Haryana Weather News: छह जिलों के लिए रेड अलर्ट-12 में कोल्ड डे
    Haryana Weather News: छह जिलों के लिए रेड अलर्ट-12 में कोल्ड डे

    जागरण टीम, हिसार/ नई दिल्ली। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में रविवार को भी कोहरे की घनी चादर छाई रही। शीतलहर चलने से तापमान में भी गिरावट है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को नए वर्ष 2024 का स्वागत गलन वाली ठंड और कोहरा से होगा।

    हरियाणा में ईब कसूता जाड‌्डा पड़ैगा। रविवार को हरियाणा, उप्र, दिल्ली, पंजाब, उत्तरी राजस्थान में कोहरे के चलते दृश्यता काफी कम रही। इसके चलते ट्रेन और हवाई यातायात पर असर पड़ा है। ट्रेनों के संचालन और उड़ानों में विलंब का सिलसिला जारी है।

    भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों के लिए उत्तर पश्चिम, मध्य भारत और पूर्व भारत के कुछ इलाकों में घने से घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।

    यह भी पढ़ें: Chetak Express: चेतक एक्सप्रेस में तोड़फोड़, एक घंटे तक रोकी ट्रेन; कई यात्रियों को आई चोटें

    पूर्वानुमान के अनुसार हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में कोल्ड डे (शीत दिवस) की स्थिति बन सकती है। पंजाब, हरियाणा में चार जनवरी तक शीत दिवस की स्थित रह सकती है।

    कहां क्या स्थिति रेड अलर्ट : चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल।

    ओरेंज अलर्ट: यमुनानगर, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद।

    यलो अलर्ट: भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़।

    प्रदेश में नारनौल रहा सबसे ठंडा मौसम विभाग ने नए के पहले दिन से अत्यधिक ठंड की चेतावनी जारी की है। छह जिलों के लिए रेड अलर्ट, 12 में कोल्ड डे और छह में अत्याधिक ठंड का अनुमान है। रविवार को प्रदेश में नारनौल सबसे ठंडा रहा।

    यह भी पढ़ें: Haryana News: सरकारी भर्तियों में लेटलतीफी को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, कहा- प्रदेश में बेरोजगारी युवाओं के लिए सबसे बड़ा श्राप

    खबरें और भी