Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Weather Today: दिन भी रात जैसे होने लगे ठंडे, घरों में दुबके लोग; इन चार जिलों के लिए ओरेंज अलर्ट

    By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Tue, 02 Jan 2024 08:29 AM (IST)

    Haryana Weather Update देश के कई हिस्सों में नए साल का पहला दिन ठिठुरन बढ़ाने वाला रहा। हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों मे न्यूनतम तापमान चार से नौ डिग् ...और पढ़ें

    Haryana Weather News: अगले दो दिन तक सर्द हवाएं शीतलहर को और बढ़ा सकती हैं।
    Haryana Weather News: अगले दो दिन तक सर्द हवाएं शीतलहर को और बढ़ा सकती हैं।

    जागरण टीम, हिसार। देश के कई हिस्सों में नए साल का पहला दिन ठिठुरन बढ़ाने वाला रहा। पहाड़ से लेकर मैदानी इलाकों तक कंपकंपी कायम रही। हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों मे न्यूनतम तापमान चार से नौ डिग्री सेल्सियस के बीच रह रहा है।

    अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री का अंतर रहने से दिन में अब लोग ठिठुरने लगे हैं। नए साल के पहले दिन सोमवार को ज्यादातर जिलों में धूप नहीं निकली।

    लोग बिना जरूरी कार्य के घर से बाहर नहीं निकले। मौसम विभाग ने अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल जिले में अत्याधिक ठंड की चेतावनी जारी की है। इन चार जिलों के लिए ओरेंज तो बाकी 18 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

    यह भी पढ़ें: Haryana News: 281 करोड़ रुपये से स्मार्ट होंगे मीटर, उपभोक्ता खुद कर सकेंगे बिजली खपत प्रबंधन

    उधर, कश्मीर में नए साल की शुरुआत शुष्क रही। न वर्षा हुई और न ही हिमपात। इसी बीच शीत लहर तेज हो गई है और न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से दो से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा, लेकिन बर्फीली हवाओं ने कंपकंपी भी छुड़ाए रखी।

    न्यूनतम तापमान 10.1 रहा तो अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले सात दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे का अनुमान है। उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में जनवरी में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने का अनुमान है। अगले दो दिन तक सर्द हवाएं शीतलहर को और बढ़ा सकती हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Haryana News: बिजली उपभोक्ताओं की परेशानियों का होगा हल, उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम की बैठक आज