यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kaun Banega Crorepati: हिसार की पिंकी गोयल ने KBC में जीते छह लाख 40 हजार रुपये, अमिताभ बच्चन ने सौंपा चेक
हरियाणा के हिसार की निवासी पिंकी गोयल ने कौन बनेगा करोड़पति शो में छह लाख 40 हजार रुपये जीते हैं। वे केबीसी के इस 15वें सीजन में चयन होने के बाद हॉट स ...और पढ़ें

HighLights
- कौन बनेगा करोड़पति शो में हिसार के आदमपुर निवासी पिंकी गोयल ने छह लाख 40 हजार रुपये जीते
- 12.50 लाख रुपए के लिए 12वें सवाल का सही जवाब पता न होने के चलते पिंकी ने गेम क्विट कर दिया
- हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन से बात करना उनके जीवन का सबसे शानदार पल रहा
हिसार, संवाद सहयोगी। Himachal Contestant in KBC कौन बनेगा करोड़पति (KBC) शो में चयन होने के बाद हॉट सीट (KBC Hot Seat) पर पहुंची आदमपुर की बेटी व हिसार निवासी पिंकी गोयल ने छह लाख 40 हजार रुपये जीते हैं। केबीसी के इस 15वें सीजन में पहुंची पिंकी गोयल ने आदमपुर के आदर्श हाई स्कूल से 10वीं तथा एफजीएम राजकीय महाविद्यालय से बीएससी की है।
पिंकी गोयल ने ये बताया
37 वर्षीय पिंकी गोयल ने बताया कि वह बचपन से ही कौन बनेगा करोड़पति शो देखती आई है। आदमपुर में माता-पिता के साथ शो देखा करती थी। शादी के बाद भी शो देखना नहीं छोड़ा। गांव छानी बड़ी निवासी किरोड़ीमल से शादी के बाद पिंकी गोयल कुछ सालों से हिसार के सेक्टर-14 में रह रही हैं। पिंकी की एक बेटी है और पति किरोड़ीमल प्राइवेट लाइफ इंश्योरेंस में काम करते हैं। अमिताभ बच्चन के द्वारा पूछे गए 12.50 लाख रुपए के 12वें सवाल का सही जवाब पता न होने के चलते पिंकी ने गेम को वहीं क्विट कर दिया।
बिग बी ने दिया 6 लाख 40 हजार का चेक
केबीसी की हॉट सीट पर बैठने वाली पिंकी को 11 सवालों के सही जवाब देने पर बिग बी ने अपने हाथ से छह लाख 40 हजार का चेक दिया। शो के बाद पिंकी ने कहा कि केबीसी की हॉट सीट पर बैठकर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से बात करना उनके जीवन का सबसे शानदार पल था। इसे वह जीवनभर नहीं भूल सकती।
ये भी पढ़ें:- Bir Billing ही नहीं, हिमाचल में इस जगह भी होती है रोमांचक Paragliding; टूरिस्ट उठा रहे आनंद