Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hisar News: पति बना हैवान! दस हजार रुपये के लिए पत्‍नी को पिला दिया जहर, केस दर्ज; जानिए क्‍या है पूरा मामला

    By chetan singhEdited By: Himani Sharma
    Updated: Sun, 17 Sep 2023 06:29 PM (GMT+05:30)

    Hisar News हरियाणा के हिसार में पति ने सिर्फ दस हजार रुपये के लिए अपनी पत्‍नी को जहर पिला दिया। पीड़िता फिलहाल अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है। ...और पढ़ें

    दस हजार के लिए पत्‍नी को पिला दिया जहर
    दस हजार के लिए पत्‍नी को पिला दिया जहर

    HighLights

    1. पीड़िता फिलहाल अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है।
    2. पति उसे अकसर दहेज में बाइक ना लाने को लेकर मारपीट करता रहता है।

    मंडी आदमपुर, संवाद सहयोगी: 10 हजार रुपए के लिए पति ने अपनी पत्नी को जहरीला पदार्थ पानी में डालकर पिला दिया। ये आरोप लगाया है गांव खैरमपुर की विवाहिता पूजा ने। पूजा का आरोप है कि उसका पति मंदीप शराब का आदी है। उसकी सास, ससुर, जेठ और जेठानी के उकसाने पर उसके पति ने जबरन उसे जहर पिला दिया।

    पीड़िता मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन

    पीड़िता फिलहाल अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है। पुलिस को दिए बयान में पूजा ने बताया कि उसकी शादी करीब दो साल पहले खैरमपुर निवासी मंदीप के साथ हुई थी। उसी समय से उसकी सास, ससुर, जेठ और जेठानी शादी में पिता से दहेज कम देने व मिलनी न देने पर ताने मारते रहते थे। उसका पति शराब का आदी है। ये सभी मिलकर उसे उकसाने का काम करते हैं।

    यह भी पढ़ें: भुगतान में बिचौलियों का सिस्‍टम खत्‍म, किसान सुविधा अनुसार उतार रहे कर्ज; खातों में सीधे पहुंच रहे इतने रुपये

    जबरन पिलाया जहर घुला पानी

    उसका पति उसे अकसर दहेज में बाइक ना लाने को लेकर मारपीट करता रहता है। इसी कड़ी में 14 सितंबर को उसके पति ने उसे 10 हजार रुपए के लिए उसके पापा को फोन करने के लिए बोला। जब उसने फोन करने से मना कर दिया तो मंदीप ने जबरन जहर घुला पानी पिला दिया। इसके बाद उसे उल्टियां लग गईं।

    विभिन्‍न धाराओं के तहत केस दर्ज

    लगातार तबीयत बिगड़ने पर उसने फोन करके अपनी दादी और मामा को इस बारे में जानकारी दी। दादी और मामा मौके पर पहुंचे और उसे अग्रोहा मेडिकल कालेज लेकर आए। आदमपुर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सुसरालजनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Gurugram: ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब के नाम पर महिला से ठगी, खाते से इस तरह गायब हो गए 5.68 लाख