Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Weather Today: आज कई जिलों में वर्षा का अलर्ट, बिजली गिरने का खतरा; किसानों की बढ़ी चिंता

    Updated: Mon, 15 Apr 2024 09:04 AM (IST)

    मौसम विभाग ने हरियाणा में सोमवार को कई जिलों में वर्षा होने की संभावना जताई है। मौसम की मार सबसे ज्यादा किसानों को सताने वाली है। मंडी में खुले में पड ...और पढ़ें

    Haryana Weather News: आज कई जिलों में वर्षा का अलर्ट। फाइल फोटो
    Haryana Weather News: आज कई जिलों में वर्षा का अलर्ट। फाइल फोटो

    HighLights

    1. आज कई जिलों में वर्षा का अलर्ट, बिजली गिरने का खतरा।
    2. अधिकतम तापमान में पांच से सात डिग्री तक गिरावट।
    3. कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज वर्षा की भी संभावना।

    जागरण संवाददाता, हिसार। (Haryana Weather Hindi News) हरियाणा में सोमवार को कई जिलों में वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसका अलर्ट जारी किया है। साथ ही तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की संभावना भी जताई है। इससे किसानों को मंडी में खुले में पड़ी सरसों और गेहूं के अलावा खेत में खड़ी फसल भी खराब होने की चिंता सता रही है।

    अधिकतम तापमान में पांच से सात डिग्री तक गिरावट

    रविवार को हिसार सहित कुछ जिलों में तेज हवाएं चलने व बूंदाबांदी से अधिकतम तापमान में पांच से सात डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार सोमवार को कुछ क्षेत्रों में 40-50 किलोमीटर की गति से हवा चल सकती है।

    कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज वर्षा की भी संभावना

    चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम 15 अप्रैल तक परिवर्तनशील रहेगा। हवाओं व गरज चमक के साथ राज्य के ज्यादातर स्थानों पर हल्की वर्षा होगी। कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज वर्षा की भी संभावना बन रही है।

    यह भी पढ़ें: Haryana Politics: केंद्रीय चुनाव आयोग में शिकायत पर भिड़े अरविंद और दीपेंद्र के समर्थक, एक-दूसरे पर लगाए आरोप

    उत्तर भारत में शनिवार के बाद रविवार को भी मौसम ठंडा बना रहा। पहाड़ों में जहां हल्का हिमपात हुआ है। वहीं, दिल्ली और आसपास के मैदानी इलाकों में वर्षा के कारण बढ़ती गर्मी से कुछ राहत मिली है। दिल्ली में रविवार को दिनभर बादल छाए रहे।

    खबरें और भी

    इससे कई दिनों से लगातार पड़ रही तेज धूप सेक कुछ राहत मिली। शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस रहा था। रविवार को यह 32.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यानी 24 घंटे के भीतर इसमें सात डिग्री की गिरावट आ गई।

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: मीडिया आम चुनाव के दौरान नहीं दिखा पाएगी EXIT Poll, नहीं माने नियम तो होगी जेल