हरियाणा में आज इन 3 जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
हरियाणा में मानसून की सक्रियता कम हो गई है, जिससे राज्य में सामान्य से 17% कम वर्षा दर्ज की गई है।

हरियाणा में आज तीन जिलों में बारिश होगी।
HighLights
हरियाणा में मानसून की सक्रियता में कमी आई है
पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर में वर्षा की चेतावनी जारी
राज्य में सामान्य से 17% कम वर्षा दर्ज हुई
जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा में मानसून की सक्रियता कम हो गई है। वीरवार को प्रदेश के तीन जिलों में वर्षा की चेतावनी दी गई है। इसमें पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर शामिल है।
वहीं, अभी तक प्रदेश में सामान्य से 17 प्रतिशत कम वर्षा का आंकड़ा दर्ज किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मानसून की सक्रियता अभी कम हुई है।
लेकिन मौसम विज्ञानी इसके साथ ही कहीं-कहीं हल्की वर्षा की चेतावनी भी जारी कर रहे हैं। यह दिक्कत 30 अगस्त तक बनी रह सकती है। इस दौरान वर्षा कम होने पर अधिकतम तापमान भी बढ़ने की संभावना बनी हुई है।
लेकिन आने वाले दिनों में फिर से वर्षा होने पर वह फसल को नुकसान हो सकता है। मौसम विज्ञानियों ने पहले ही इस बार सामान्य से कम वर्षा होने की चेतावनी जारी की थी। यदि ऐसा होता है उसका असर फसलों पर देखने को मिलेगा।
