यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana Weather News: आधी रात को हुई बारिश में ‘धुल गई’ उमस, प्रदेश के इन 18 जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट
देश के लगभग सभी राज्यों में मानसून दस्तक दे चुका है। हरियाणा (Haryana Weather Update Today) में भी बारिश ने जोरदार एंट्री ली है। रविवार को कुछ इलाकों ...और पढ़ें

HighLights
- गर्मी से परेशान लोगों के लिए वरदान बनकर आई बारिश
- मौसम विभाग ने 18 जिलों जारी किया ऑरेंज अलर्ट
- मानसून की एंट्री के बाद अब उमस से परेशान हैं लोग
जागरण टीम, हिसार/पानीपत। मानसून की कई राज्यों में हुई जोरदार एंट्री ने वर्षा के रिकॉर्ड बनाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश में भी पिछले 24 घंटे से बनी उमस को रविवार-सोमवार की आधी रात को हुई वर्षा ने खत्म कर दिया।
हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, जींद के कई इलाकों में वर्षा हुई है। हालांकि कई जिलों में ये राहत नहीं बरसी। लेकिन मौसम विभाग ने सोमवार से प्रदेश के 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश में मानसून की एंट्री के बाद अब उमस ने जनजीवन को बेहाल कर दिया था।
अगले 24 घंटे में भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अभी तक करीब 53 प्रतिशत वर्षा की कमी बनी हुई है। लेकिन अच्छी खबर यह है कि देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में कई मौसम प्रणालियां एकत्रित हो रही हैं।
जिसका व्यापक असर देखने को मिलेगा। अगले 24 घंटे के लिए जींद, हिसार, फतेहाबाद व सिरसा के लिए येलो अलर्ट तथा बाकी 18 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यानी इन जगहों पर भारी वर्षा के आसार हैं।
खबरें और भी
गलत साबित हुआ था IMD का पूर्वानुमान
हालांकि शनिवार के लिए विभाग की ओर से 18 जिलों में किया वर्षा का अलर्ट गलत साबित हुआ था। रविवार को आंशिक बादल छाए रहे, लेकिन देर शाम तक प्रदेश में कहीं पर भी जोरदार वर्षा नहीं हुई।
अधितकर जिलों में दोपहर में हल्की धूप निकली। इस वजह से पिछले दिन के मुकाबले तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे बनी उमस से लोग बेहाल रहे। दिल्ली में भी भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान जारी किया है। यहां तीन दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट है।
दो दिन में इन 12 जिलों में भी वर्षा का अलर्ट
मौसम विभाग ने दो जुलाई को रेवाड़ी, मेवात, पलवल, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर अंबाला व पंचकुला में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
वहीं तीन जुलाई को भी सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, जींद, यमुनानगर, अंबाला, पंचकुला, रेवाड़ी, मेवात व पलवल के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया है।
देश के अन्य जगहों पर भी आंधी-बिजली गिरने का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में जून में सामान्य वर्षा 49% कम दर्ज हुई है। वहीं बिलासपुर, सोलन और सिरमौर में आंधी चलने, बिजली गिरने व भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा झारखंड के फतेहपुर-भेलवाघाटी के बीच अरगा नदी पर निर्माणाधीन पुल नदी में आए तेज बहाव में गिर गया। पंजाब में चार जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट है।