Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Weather Today: कोहरे का रेड अलर्ट जारी, आठ जिलों में टकराए 16 वाहन; वर्षा व कड़ाके की ठंड के बीच मनेगा नया साल

    By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Wed, 27 Dec 2023 07:58 AM (IST)

    Haryana Weather Update भारतीय मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों की चेतावनी जारी की है। जिसमें हरियाणा-पंजाब के लिए रेड अलर्ट है। विभाग के मुताबिक 30 दिसंब ...और पढ़ें

    Haryana Weather News: कोहरे का रेड अलर्ट जारी
    Haryana Weather News: कोहरे का रेड अलर्ट जारी

    जागरण संवाददाता, हिसार। हिमालय के पश्चिमी क्षेत्र में विक्षोभ का दूसरा दौर शुरू होने वाला है। इसके प्रभाव से तीन से चार दिनों में उत्तर भारत के कई राज्यों में वर्षा और हिमपात के आसार हैं। कोहरे का दायरा भी बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (आइएमडी) ने अगले पांच दिनों की चेतावनी जारी की है। हरियाणा-पंजाब के लिए रेड अलर्ट (घने से घना कोहरा) है।

    वहीं, पुराने वर्ष की विदाई और नए वर्ष का स्वागत वर्षा, ठिठुरन और कोहरे के बीच होगा। आइएमडी के अनुसार 29 दिसंबर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदलेगा। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल व उत्तराखंड में वर्षा और हिमपात के आसार हैं। 30 दिसंबर से दो जनवरी के बीच हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली एवं राजस्थान में बारिश हो सकती है।

    इसके बाद जैसे ही मौसम साफ होगा तो तापमान में भारी गिरावट आएगी व सर्दी बढ़ेगी। बढ़ती ठंड को देखते हुए राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान ने एडवाइजरी जारी की है कि दुधारू पशुओं खुले में नहीं बांधना चाहिए। ठंड का असर सब्जियों की फसल पर भी दिखाई देने लगा है। वहीं, अभी तक की ठंड गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है।

    कोहरे से ट्रेनें व उड़ानें प्रभावित

    12 से ज्यादा ट्रेनें अंबाला में एक घंटे की देरी से पहुंचीं। जींद में छह से ज्यादा ट्रेनें लेट रहीं। दिल्ली में एयरपोर्ट के पास दृश्यता 50 मीटर रही। इससे उड़ानें प्रभावित हुईं।न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अंतर कम मौसम में बदलाव के साथ ही न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अंतर कम हो रहा है। अंबाला का न्यूनतम तापमान 7.9 व अधिकतम 18.2 डिग्री रहा। करनाल के न्यूनतम 8 और अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री रहा।

    खबरें और भी

    आठ जिलों में टकराए 16 वाहन

    फरीदाबाद-भिवानी में दो की मौत मंगलवार सुबह प्रदेश में घना कोहरा छाया रहा। पानीपत समेत कई जिलों में दृश्यता शून्य रही। इस कारण आठ जिलों में 16 वाहन टकराए। फरीदाबाद टक्कर के बाद हाइवा में आग लगने से एक चालक की जलने से मौत हो गई।

    भिवानी में कोहरे से सड़क नजर नहीं आने पर आटो कच्चे रास्ते में पलट गई, जिससे आटो के नीचे शिक्षिका की गर्दन दबने से मौत हो गई। आइएमडी ने बुधवार को उत्तर हरियाणा और पश्चिम व दक्षिण-पश्चिम हरियाणा में घने से घना कोहरा छाने की संभावना व्यक्त की है।

    चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और पश्चिम व दक्षिण-पश्चिम हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी जिले में घना कोहरा छा सकता है।