विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुशील के बाद पहलवान सतिंदर मलिक ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बने अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियन

Published: Wed, 05 Aug 2026 09:54 AM (IST)

सुलतानपुर के 17 वर्षीय पहलवान सतिंदर मलिक ने अजरबैजान में अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीता।

सुशील के बाद पहलवान सतिंदर मलिक ने रचा इतिहास (फाइल फोटो)

सुशील के बाद पहलवान सतिंदर मलिक ने रचा इतिहास (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सतिंदर मलिक ने लगातार दूसरी बार जीता अंडर-17 विश्व स्वर्ण

  2. सुशील कुमार के बाद दूसरे भारतीय बने दो बार के चैंपियन

  3. गर्दन की चोट से उबरकर विश्व मंच पर फिर किया कमाल

प्रदीप दूहन, हांसी। जिले के गांव सुल्तानपुर के 17 वर्षीय पहलवान सतिंदर मलिक ने अजरबैजान के बाकू में आयोजित अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय कुश्ती के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा दिया। 60 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग के फाइनल में उन्होंने रूस के सर्गेई कर्मरियन को 3-1 से हराकर अपना विश्व खिताब बरकरार रखा।

इसके साथ ही सतिंदर, दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार के बाद लगातार दो अंडर-17 (कैडेट) विश्व खिताब जीतने वाले भारत के दूसरे पुरुष फ्रीस्टाइल पहलवान बन गए। विश्व चैंपियनशिप से करीब दो महीने पहले अभ्यास के दौरान गर्दन में चोट लगने से उनका प्रशिक्षण प्रभावित हो गया था।

फिजियोथेरेपी और सीमित अभ्यास के बीच उन्होंने वापसी की और विश्व मंच पर फिर अपनी बादशाहत साबित कर दी। पूरे टूर्नामेंट में उनकी तकनीकी कुश्ती, तेज आक्रमण और मजबूत बचाव के सामने कोई प्रतिद्वंद्वी टिक नहीं सका।

स्वदेश लौटने पर सुल्तानपुर गांव में सतिंदर का भव्य स्वागत हुआ। ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से सम्मानित कर उन्हें कंधों पर बैठाकर विजय जुलूस निकाला। इंटरनेशनल कोच संजय मलिक ने कहा कि सतिंदर की अनुशासित तैयारी और निरंतर सीखने की क्षमता उन्हें अन्य पहलवानों से अलग बनाती है।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।