Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Savitri Jindal Profile: कौन हैं देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल? आज थामेंगी भाजपा का दामन

    Updated: Thu, 28 Mar 2024 12:16 PM (IST)

    Savitri Jindal Profile देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। आज वह भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करेंगी। इस्तीफे की जान ...और पढ़ें

    Savitri Jindal Profile: कौन हैं देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल?
    Savitri Jindal Profile: कौन हैं देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल?

    HighLights

    1. पूर्व सांसद नवीन जिंदल के बाद मां सावित्री जिंदल ने भी हाथ का साथ छोड़ दिया है
    2. सावित्री जिंदल की बात करें तो वह देश में सबसे अमीर महिलाओं में शुमार हैं
    3. सावित्री ने चुनाव में एंट्री साल 2005 में की

    डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। Savitri Jindal Profile: कांग्रेस के पूर्व सांसद नवीन जिंदल (Naveen Jindal) के बाद मां सावित्री जिंदल ने भी हाथ का साथ छोड़ दिया है। आज वह भाजपा ज्वाइन करेंगी। सावित्री जिंदल की बात करें तो वह भारत में महिलाओं में सबसे अमीर (Richest Indian Women) मानी जाती हैं। फॉर्ब्स  के मुताबिक साल 2023 में जिंदल ग्रुप (Jindal Group) की संपत्ति 29.1 (डॉलर) बिलियन आंकी गई है। इस तरह से सावित्री का नाम देश में अमीर महिलाओं सबसे ऊपर आता है। 

    ऐसे हुआ राजनीति में प्रवेश 

    साल 2005 में एक हेलीकॉप्टर हादसे में पूर्व मंत्री ओम प्रकाश जिंदल (OM Prakash Jindal) की मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद पत्नी सावित्री जिंदल ने राजनीति में एंट्री की। उस दौरान उन्होंने हरियाणा की हिसार विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत दर्ज की। इसके बाद उन्होंने साल 2009 में फिर एक बार हिसार विधानसभा सीट से जीत हासिल की।

    कांग्रेस सरकार में रहीं नगर निकाय मंत्री

    इस बीच वह कांग्रेस सरकार में नगर निकाय मंत्री भी रहीं। साल 2014 में हरियाणा विधानसभा चुनाव में सावित्री ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता डॉ कमल गुप्ता को हराया। बीते दिन सावित्री ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और आज वह भाजपा ज्वाइन करेंगी। होली से एक दिन पहले उनके बेटे नवीन जिंदल ने भी भाजपा का दामन थामा। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें कुरुक्षेत्र से टिकट दिया है। नवीन ने कहा था कि उनका कुरुक्षेत्र से 30 साल पुराना नाता है। 30 साल पहले उनके पिता ओमप्रकाश जिंदल यह नाता जोड़ गए थे उसे वह बरकार रखेंगे।

    जिंदल समूह की संभाल रहीं जिम्मेदारी

    बता दें कि देश की सबसे अमीर महिलाओं में पहले नंबर पर आने वालीं 84 वर्षीय सावित्री जिंदल, जिंदल समूह की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। उनके पास करीब दो लाख करोड़ से ज्यादा नेटवर्थ हैं। अगर बात करें दुनिया की तो वह टॉप अरबपतियों में 56वें नंबर पर आती हैं। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: Haryana Politics: बेटे नवीन के बाद देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने भी छोड़ी कांग्रेस, आज थामेंगी 'कमल'