Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Stubble Burning: एफआईआर का भी नहीं दिखा खौफ, हरियाणा में अब तक 642 जगहों पर जली पराली

    Updated: Sat, 19 Oct 2024 11:06 PM (GMT+05:30)

    हरियाणा में पराली जलाने के मामलों पर सख्ती के बावजूद अब तक 642 जगहों पर पराली जलाने के केस सामने आए हैं। कैथल करनाल और अंबाला में सबसे ज्यादा केस सामन ...और पढ़ें

    हरियाणा में पराली के केसों में इजाफा (जागरण फाइल फोटो)
    हरियाणा में पराली के केसों में इजाफा (जागरण फाइल फोटो)

    HighLights

    1. शनिवार को 15 जगह पराली जलने के आए मामले
    2. विभाग ने दिए है पराली जलाने पर केस दर्ज कराने के आदेश

    जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में पराली जलाने या आगजनी की शनिवार को मिली नई घटनाओं के बाद प्रशासन व कृषि विभाग सख्त हो गया है। शनिवार को 15 जगह पराली जलाने के मामले सामने आए। इनको मिलाकर प्रदेश का कुल आंकड़ा 642 पर पहुंच गया है। कैथल, करनाल व अंबाला जिले में सबसे ज्यादा पराली जलाई है। गुरुग्राम में भी पराली जलाने का एक केस मिला है, जो कि अब तक आंकड़ा जीरो था।

    अब पराली जलाने वालों के खिलाफ प्रशासन व विभाग की ओर से पुलिस को शिकायत दी जाएगी। प्रशासन व विभाग हरसैक और स्वयं सोर्स के जरिए प्राप्त सूचना पर कार्रवाई अमल में लाएगा।

    ब्लॉक स्तर पर हुए आदेश जारी

    वहीं, कृषि विभाग ने ब्लॉक स्तर पर टीमों की संख्या बढ़ा दी है। इसको लेकर गांव में लगातार सर्वे कर जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि, विभाग द्वारा गांव स्तर पर जागरूकता कैंप लगाए जा रहे हैं। इनमें किसानों को पराली जलाने के नुकसान व फायदे बताए जा रहे हैं। इससे काफी हद तक पराली जलाने की घटनाओं में कमी आई है।

    यह भी पढ़ें- 'कोई केस दर्ज नहीं होगा, हमारे किसान समझदार', पराली जलाने में FIR करने के आदेश पर बोले CM नायब सैनी

    दूसरी ओर शुक्रवार को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पंचकूला की ओर से सभी जिलों के कृषि उप निदेशक को आदेश जारी हुए थे। इसके तहत राज्य में धान की फसल के अवशेष जलाने पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने को कहा था। इस पर जिला एवं ब्लॉक स्तर पर आदेश जारी हुए।

    वहीं, सीएम ने भी बयान दिया कि कोई केस नहीं कराया जाएगा। मगर विभाग के पास ऐसे कोई आदेश नहीं आए है। विभाग पूर्व आदेशों के आधार पर ही पराली जलाने पर केस दर्ज करवाएगा।

    यहां मिले नए केस

    • अंबाला के गांव बिचपड़ी
    • रामगढ़ उर्फ शरीफपुर
    • बल्लभगढ़ से सीकरी
    • फतेहाबाद के गांव खासा पठाना व नहला
    • हिसार के गांव सिवानी बोलान, कैथल के गांव बारोट व चुहर माजरा
    • हरि जवानी खेड़ी रायवाला
    • करनाल के गांव अगोंध
    • कुरुक्षेत्र के गांव जामुन कला

    शनिवार को हिसार में आगजनी की एक घटना सामने आई है। विभाग की ओर से लोकेशन पर पता कराया जाएगा। इसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    - डॉ. राजबीर सिंह, उप निदेशक, कृषि विभाग हिसार।

    यह भी पढ़ें- हरियाणा में पराली जलाने वालों पर दर्ज होगी FIR, सरकार ने जारी किया आदेश; पकड़े गए तो नहीं बेच पाएंगे फसल

    खबरें और भी