विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कूलर-टंकियों की सफाई का रखें ध्यान, भीषण गर्मी में भी पनप रहा है मच्छरों का लार्वा

By Rajesh KumarEdited By:
Published: Sat, 14 May 2022 07:52 AM (IST)

भीषण गर्मी में भी मच्छरों का लार्वा पनप रहा है। ऐसे में जहां एक जगह पानी स्टोर किया हो वहां ...और पढ़ें

भीषण गर्मी में भी मच्छरों का लार्वा पनप रहा है।
भीषण गर्मी में भी मच्छरों का लार्वा पनप रहा है।

जागरण संवाददाता, बहादुरगढ़। बरसात का मौसम आने में तो अभी कम से कम डेढ़ माह बाकी है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग अभी से ही डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए जुटा है। पूरे जिले में 123 टीमें एंटी लार्वा मुहिम में जुटी हैं। घर-घर जाकर कूलर, टंकी, होद और अन्य चीजों की जांच की जा रही है। जहां मच्छर का लार्वा मिल रहा है तो उसे खत्म किया जा रहा है। इस तरह से महज डेढ़ माह के अंदर विभागीय टीमें तीन लाख से अधिक घरों में दस्तक दे चुकी है।

अभी तो लार्वा कम ही घरों में मिला है, लेकिन फिर भी विभाग की आम लोगों को सलाह है कि कूलर व टंकियों की सफाई का ध्यान जरूर रखें। इस भीषण गर्मी के अंदर भी मच्छरों का लार्वा पनप रहा है। जहां धूप नहीं और नमी है, वहां पर होद, टंकी और कूलरों समेत कई जगहों पर मच्छर पनप सकते हैं। राहत की बात यह है कि झज्जर जिले में अभी तक मलेरिया और डेंगू का कोई केस नहीं है। मलेरिया के लिए ताे जुलाई-अगस्त के महीने मुफीद होते हैं और डेंगू अगस्त से लेकर नवंबर तक फैलने की संभावना रहती है। चूंकि ये दोनाें ही रोग जानलेवा हैं और मच्छरों के कारण ही पनपते हैं। इसलिए स्वास्थ्य विभाग की कोशिश है कि यदि मच्छर का लार्वा अभी नहीं पनपेगा तो बरसात के मौसम में मच्छरों को पनपने से रोकने में आसानी होगी।

डेढ़ माह के अंदर ये हुई गतिविधि

विभाग की ओर से जिन घरों में सर्वे किया जा चुका है, उनमे 14 दिनों बाद दोबारा से टीमें दस्तक दे रही हैं। इस तरह से एक अप्रैल से लेकर अब तक टीमों द्वारा जिले में तीन लाख  22 हजार 478 घरों में सर्वे किया जा चुका है। इनमें से 145 घर लार्वा पाजिटिव पाए गए। इसी क्रम में विभागीय टीमों द्वारा 81 हजार 739 कूलर भी चेक किए गए हैं। झज्जर जिले के डीएमओ डा. तीर्थ बागड़ी का कहना है कि लोगों को अपने घरों में लार्वा पनपने से रोकने के लिए गंभीरता दिखानी चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।