यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana Weather Today: लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत, हरियाणा के इन 17 जिलों में बारिश का अलर्ट
हरियाणा में इन दिनों उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है। बारिश नहीं होने से पिछले कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। ...और पढ़ें

HighLights
- हरियाणा में आने वाले तीन दिन तक वर्षा होने की उम्मीद है।
- 22 जुलाई से फिर से मानसूनी हवाएं सक्रिय होने की संभावना।
- बारिश नहीं होने से तापमान 40 डिग्री को कर गया है पार।
जागरण संवाददाता, हिसार। प्रदेश में रविवार-सोमवार की रात से ही मौसम में परिवर्तन हो रहा है। कुछ जगह बूंदाबांदी के बाद सोमवार दिन से कई जिलों में वर्षा के आसार बन रहे हैं। दरअसल सोमवार से फिर से मानसून की हवाएं सक्रिय हो रही हैं। इसी को लेकर मौसम विज्ञानियों ने 17 जिलों वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है।
तीन दिन तक बारिश होने की उम्मीद
वर्षा की सूचक काली घटाएं उमड़ने को लेकर इन जिलों के लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। पाकिस्तान के तरफ से आ रही हवाओं के चलते यहां मानसूनी हवाएं फिर सक्रिय होंगी। आने वाले तीन दिन तक वर्षा होने की उम्मीद है। कुछ जिलों में भारी वर्षा भी हो सकती है।
17 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से 22 जुलाई से फिर से मानसूनी हवाएं सक्रिय होने की संभावना व्यक्त की है। इसके साथ ही 17 जिलों में वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। वर्षा नहीं होने के कारण पिछले कुछ दिनों दोबारा से तापमान 40 डिग्री को पार कर गया है।
सिरसा का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री तक पहुंच गया। इसी प्रकार हिसार का तापमान 39.4 डिग्री, रोहतक का 38.8 डिग्री तक पहुंच गया।
इन जिलों में यलो अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जिला पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी में यलो अलर्ट जारी किया है।