यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana Weather: पहाड़ों से आ रही हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, मैदानी इलाकों में तापमान में आई कमी; मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट
Haryana Weather Update पहाड़ों पर बर्फबारी-हवा की वजह से मैदानी इलाकों में तापमान में कमी हो रही है। राजस्थान से सटे जिलों में तापमान लगातार घट रहा है ...और पढ़ें

HighLights
- पहाड़ों से आ रही हवा ने बढ़ाई ठिठुरन
- हरियाणा में बढ़ी ठिठुरन
- अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में बड़ा बदलाव
जागरण संवाददाता, हिसार। पहाड़ों पर बर्फबारी-हवा की वजह से मैदानी इलाकों में तापमान में कमी हो रही है। राजस्थान से सटे जिलों में तापमान लगातार घट रहा है। मंगलवार को हिसार में न्यूनतम पारा 6.6 डिग्री पर पहुंच गया है।
हरियाणा में बढ़ी ठिठुरन
हरियाणा में ठिठुरन बढ़ी है तो तमिलनाडु में भारी वर्षा हो रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है और 22 दिसंबर से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।
इसका हरियाणा में ज्यादा असर होने की संभावना नहीं है लेकिन पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं से मौसम में ठिठुरन बढेगी।
यह भी पढ़ें: Haryana: आज पूरे प्रदेश की सब्जी व फल मंडियों में रहेगा हड़ताल, मार्केट फीस व HRDF न हटाने से व्यापारियों में है रोष
अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में बड़ा बदलाव
तापमान में और गिरावट हो सकती है। अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में बड़ा बदलाव संभावित नहीं है। घना कोहरा रहेगा। मौसम विज्ञान ने यलो अलर्ट जारी किया है। उधर तमिलनाडु में वर्षा से बाढ़ जैसे हालात बने।
तमिलनाडु में लगातार बारिश से राज्य में सामान्य जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।
यह भी पढ़ें: Haryana: 'पुलिस अंकल मेरी मम्मी मुझे ठंडे पानी से नहला रही है, आकर गिरफ्तार कर लो', डायल 112 पर आई मासूम फरियाद