यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सावधान! हरियाणा में आंधी-तूफान के साथ झमाझम होगी बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी जारी
हरियाणा (Haryana Weather) में ओलावृष्टि और वर्षा के बाद गर्मी रही लेकिन शाम को आंधी से मौसम बदल गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में 40-50 किमी प्रति ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, हिसार। Haryana Weather: प्रदेश में ओलावृष्टि और वर्षा के बाद बुधवार को दिनभर गर्मी रही। शाम को तेज आंधी ने मौसम को थोड़ा ठंडा कर दिया।
वहीं, आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव होगा। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ प्रदेश में लगातार वर्षा हो सकती है।
मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट
मौसम विज्ञानियों की तरफ इसे लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया है। वहीं, रोहतक का तापमान 41.4 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम में लगातार परिवर्तन होगा। वीरवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है और शुक्रवार को वर्षा होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- Himachal Weather: हिमाचल में गर्मी का प्रकोप,14 शहरों में तापमान पहुंचा 30 डिग्री के पार; ऊना रहा सबसे गर्म
इन 3 जिलों को छोड़कर सभी जिलों में बारिश की चेतावनी
वर्षा के साथ तेज हवाएं भी चल सकती है। विज्ञानियों के अनुसार उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर को छोड़ कर पूरे प्रदेश के हर जिले में वर्षा की चेतावनी जारी की गई। इसके बाद 18 मई से प्रदेश में लगातार वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है।