यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana Weather Today: प्रदेश का ये जिला शिमल-चुरू और जम्मू से भी ठंडा, इस दिन से पड़ रही है स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां
Haryana Weather Update पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में इसका असर साफ देखा जा रहा है। रात का तापमान तेजी से नीचे गिर रहा है। मौसम ...और पढ़ें

HighLights
- बालसमंद का क्षेत्र हिमाचल प्रदेश के शिमला, राजस्थान के चुरू और जम्मू से भी ठंडा
- उत्तर हरियाणा में घना कोहरा छाने की संभावना
- एक से 15 जनवरी तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश
जागरण संवाददाता, हिसार। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में असर साफ दिख रहा है। रात का तापमान तेजी से नीचे जा रहा है। मौसम में बदलाव के साथ ही शनिवार को प्रदेश कई जिलों में बूंदाबांदी की संभावना है। इससे तापमान पर असर आएगा।
उत्तर हरियाणा में घना कोहरा छाने की संभावना
शीतलहर के कारण हिसार के बालसमंद का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक पहुंच गया। बालसमंद का क्षेत्र हिमाचल प्रदेश के शिमला, राजस्थान के चुरू और जम्मू से भी ठंडा है। इसके साथ ही महेंद्रगढ़ एडब्ल्यूएस का न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री, फतेहाबाद का 3.5 डिग्री तो हिसार का तापमान भी 3.8 डिग्री तक पहुंचा।
हिमाचल में शिमला का तापमान 11 डिग्री तक दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञानियों की ओर से उत्तर हरियाणा में घना कोहरा छाने की संभावना व्यक्त की गई है।
यह भी पढ़ें: PKL 10: पटना पाइरेट्स ने तमिल थालइवाज को दी पटखनी, तेलुगु टाइटंस ने हरियाणा स्टीलर्स को रोमांचक मुकाबले में हराया
हिसार के पिछले दो सप्ताह के तापमान की बात करें तो यह चार डिग्री तक कम हुआ है। हिसार में आठ दिसंबर को न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री था।
एक से 15 जनवरी तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश
हरियाणा में एक से 15 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टी रहेगी। प्रदेश सरकार ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। प्रदेश में लगातार तापमान में गिरावट आ रही है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने एक से 15 जनवरी तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया है। सभी स्कूल 16 जनवरी को खुलेंगे।
यह भी पढ़ें: Haryana Politics: हुड्डा की आपत्ति के बाद एडवोकेट जनरल को विधानसभा कमेटी में जगह नहीं, तीन को बनाया गया सदस्य