Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Flower Festival 2024: हरियाणा के हिसार में आज से शुरू होगा शहरी खेती एक्सपो और पुष्प उत्सव-2024

    By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Tue, 02 Jan 2024 09:00 AM (IST)

    Hisar News चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गेट नंबर 4 के नजदीक स्थित एग्री-टूरिज्म सेंटर व बोटेनिकल गार्डन में आमजन के लिए दो और तीन जनवर ...और पढ़ें

    Flower Festival 2024: हरियाणा के हिसार में आज से शुरू होगा पुष्प उत्सव-2024
    Flower Festival 2024: हरियाणा के हिसार में आज से शुरू होगा पुष्प उत्सव-2024

    HighLights

    1. हरियाणा के हिसार में आज से शुरू होगा शहरी खेती एक्सपो और पुष्प उत्सव-2024
    2. बीआर काम्बोज होंगे मुख्यातिथि
    3. विद्यार्थियों के लिए कई तरह की प्रतियोगिताएं की जाएंगी आयोजित

    जागरण संवाददाता, हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गेट नंबर 4 के नजदीक स्थित एग्री-टूरिज्म सेंटर व बोटेनिकल गार्डन में आमजन के लिए 2 व 3 जनवरी को ‘शहरी खेती एक्सपो एवं पुष्प उत्सव 2024’ शुरू होगा।

    बीआर काम्बोज होंगे मुख्यातिथि

    इसकी तैयारियां पूरी हो गई है। मुख्यातिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर काम्बोज मौजूद रहेंगे। दो दिवसीय उत्सव के दौरान गमलों में उगाए गए गुलदाऊदी की बड़े आकार वाले (स्टैंडर्ड) व छोटे आकार (स्प्रे टाईप) किस्मों के फूलों, गमले में लगे फोलिएज प्लांट, पाम, गैंदा, कैक्टस व सक्यूलैंटस, ताजा पुष्प और स्कूल व कालेज के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

    यह भी पढ़ें: Haryana Weather Today: दिन भी रात जैसे होने लगे ठंडे, घरों में दुबके लोग; इन चार जिलों के लिए ओरेंज अलर्ट

    यह भी पढ़ें: Ambala News: Shatabdi से महंगी Vande Bharat... फिर भी यात्रियों की बन रही पसंद, सीटें होने लगीं फुल