यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hisar Crime: ढोल बजाकर गुजारा करने वाले भाई-बहन के साथ मारपीट का Video वायरल, खबर पढ़ आपका भी खौल जाएगा खून
Hisar News गांव मलापुर में युवक और उसकी दो बहनों को लाठी-डंडों से पिटाई का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें महिला और एक व्यक्ति तीनों पर ...और पढ़ें

HighLights
- ढोल बजाकर गुजारा करने वाले भाई-बहन के साथ मारपीट का Video वायरल।
- लोगों ने अस्पताल में दिया धरना, केस दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग उठाई।
- पीड़ित पक्ष ने भीम आर्मी के नेताओं को बताई आपबीती।
जागरण संवाददाता, हिसार। गांव मलापुर में युवक और उसकी दो बहनों को डंडों से पिटाई का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें महिला और एक व्यक्ति तीनों पर डंडे बरसाते हुए नजर आ रहे हैं। घायल भाई-बहन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लोगों ने अस्पताल में दिया धरना, केस दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग उठाई
शनिवार को समाज के लोगों ने अस्पताल में धरना दिया और केस दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। सामान्य अस्पताल हिसार में चल रहे धरने पर शनिवार को भीम आर्मी नेता संतलाल अंबेडकर,अमित जाटव,प्रदीप यादव और अशोक उर्फ शौकी पहुंचे।
यह भी पढ़ें: Haryana: HSVP में वर्षों से चल रहा था खेल, ईडी ने पकड़ा 72 करोड़ का फर्जीवाड़ा; 115 बैंक खातों की हुई जांच
पीड़ित पक्ष ने भीम आर्मी के नेताओं को बताई ये बात
पीड़ित पक्ष ने भीम आर्मी के नेताओं को बताया कि वो भोलेभाले और अनपढ़ लोग हैं। अशिक्षा और बेरोजगारी होने के कारण उन्हें कोई काम- धंधा नहीं मिलता। इसलिए वो मजबूरी में परिवार का पेट पालने के लिए घर- घर जाकर ढोल बजाकर राशन जुटाते हैं।
एक दबंग व्यक्ति ने उनके साथ की ओछी हरकत
पीड़ितों ने बताया की 23 जनवरी को वो गांव मलापुर गए थे। वहां पर एक दबंग व्यक्ति ने उनके साथ ओछी हरकत की। जिसका विरोध जताया तो उसने और उसकी पत्नी ने लाठी- डंडों से पीड़ितों के साथ मारपीट की।