यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Haryana Weather Today: दृश्यता 10 मीटर से भी कम, पांच जिलों में टकराए वाहन; मौसम विभाग ने इस दिन तक घने कोहरे होने की दी चेतावनी
Haryana Weather Update पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का मैदानी इलाकों में असर दिख रहा है। प्रदेश में लगातार तीसरे दिन अति घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता की ...और पढ़ें

HighLights
- न्यूनतम और अधिकतम तापमान में हो रहा अंतर कम
- ठंड और कोहरे की वजह से जनजीवन प्रभावित
- अगले 3-4 दिनों के दौरान हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना
जागरण संवाददाता, हिसार/ नई दिल्ली। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिख रहा है। प्रदेश में लगातार तीसरे दिन अति घना कोहरा छाया। दृश्यता 10 मीटर से कम रहने पर पांच जिलों में वाहन टकराए और इन हादसों में एक की मौत हो गई। मौसम विभाग ने 29 दिसंबर तक अति घना कोहरे की चेतावनी जारी की है।
न्यूनतम और अधिकतम तापमान में हो रहा अंतर कम
रात के तापमान में ठहराव आने के साथ ही दिन का तापमान गिरने लगा है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अंतर कम हो रहा है। अब दिन में भी ठंड बढ़ेगी। पहले अधिकतर जिलों में औसतन अधिकतम तापमान 20 डिग्री से ऊपर चल रहा था, लेकिन सोमवार को अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत का अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
ठंड और कोहरे की वजह से जनजीवन प्रभावित
हिसार-महेंद्रगढ़ में शिमला से ज्यादा ठंड रही। महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री और हिसार के बालसमंद का 5.6 डिग्री रहा। शिमला में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री रहा। ठंड और कोहरे की वजह से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। सब्जियों की फसल पर भी असर पड़ने लगा है।
अगले 3-4 दिनों के दौरान हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के मुताबिक हरियाणा समेत पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और राजस्थान में अगले 3-4 दिनों के दौरान हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। अभी उत्तर हरियाणा के चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र।
खबरें और भी
कैथल और करनाल के अलावा पश्चिमी व दक्षिण पश्चिम हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी में दो दिन के लिए कोहरे का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। दक्षिण-दक्षिण पूर्व हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत में यलो अलर्ट रहेगा।