Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Weather: प्रदेश के कई जिलों में हुई हल्की बारिश, मौसम में बढ़ी ठंडक, लोगों को मिली गर्मी से राहत

    By Amit DhawanEdited By: Deepak Saxena
    Updated: Mon, 25 Sep 2023 07:56 AM (IST)

    Haryana Weather हरियाणा के कई जिलों में हल्की बारिश होने के बाद मौसम में ठंडक बढ़ गई है। इसके साथ ही 25 सितंबर तक मौसम में परिवर्तनशीलता रहेगी। वहीं ह ...और पढ़ें

    हरियाणा में हल्की बारिश में बाद मौसम में बढ़ी ठंडक।
    हरियाणा में हल्की बारिश में बाद मौसम में बढ़ी ठंडक।

    HighLights

    1. हरियाणा में हल्की बारिश से मौसम में बढ़ी ठंडक
    2. लोगों को मिली गर्मी से राहत
    3. प्रदेश के कई जिलों में हो रही हल्की बारिश

    हिसार, जागरण संवाददाता: मौसम में परिवर्तन के साथ ही रविवार को प्रदेश के काफी जिलों में हल्की बारिश हुई। बारिश के चलते सुबह से ही मौसम ठंडा रहा। ठंडी हवाएं चलने के साथ ही बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विज्ञानियों की तरफ से 25 सितंबर तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना व्यक्त की गई है।

    कई जिलों में हल्की बारिश से बढ़ी ठंडक

    मौसम विज्ञानियों की तरफ से प्रदेश में 22 से 24 सितंबर तक हल्की बारिश होने और 25 सितंबर तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना व्यक्त की गई थी। रविवार को हिसार में हल्की बारिश हुई। उसी प्रकार सिरसा, जींद, पानीपत भी हल्की वर्षा हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया। जींद में 3.5 एमएम तो नरवाना में 16 एमएम वर्षा का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है।

    ये भी पढ़ें: Haryana: फिर जलने लगी पराली, रेड और येलो जोन के गांवों पर सरकार की पैनी नजर; निगरानी बढ़ाने के निर्देश

    तापमान में आई दो डिग्री की गिरावट

    बारिश होने से हिसार के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में अभी बारिश की संभावना नहीं है। इसके चलते अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हो सकेगा।

    जिला अधिकतम  न्यूनतम
    अंबाला 30.8 23
    भिवानी 32.7 26.4
    गुरुग्राम 34.9 23.1
    हिसार 34.4 25.2
    करनाल 32.4 23.9
    कुरुक्षेत्र 32 24.5
    रेवाड़ी 29.3 24.6
    सिरसा 32  26

    ये भी पढ़ें: Haryana: मंडियों में आज शुरू होगी धान-बाजरे की सरकारी खरीद, कुमारी सैलजा बोलीं- एक-एक दाना खरीदे सरकार

    खबरें और भी