विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana : हरियाणा में स्मॉग हुआ कम, चार जिलों में ही गंभीर स्थिति; 10वीं-12वीं को छोड़ सभी स्कूल 10 नवंबर तक बंद

By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha
Published: Tue, 07 Nov 2023 08:26 AM (IST)

प्रदेश (Haryana Weather Today) में स्मॉग कम हुआ है। पिछले पांच दिनों से एक के बाद एक कई जिलों की ...और पढ़ें

हरियाणा में स्मॉग हुआ कम, तीन जिलों में ही गंभीर स्थिति। फाइल फोटो
हरियाणा में स्मॉग हुआ कम, तीन जिलों में ही गंभीर स्थिति। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, हिसार। (Haryana Weather) प्रदेश में स्मॉग कम हुआ है। पिछले पांच दिनों से एक के बाद एक कई जिलों की हवा गंभीर स्थिति में पहुंच गई थी। सोमवार को छह जिलों के मुकाबले तीन में ही हवा गंभीर प्लस की श्रेणी में रही। इन तीनों जिलों फरीदाबाद, फतेहाबाद और सोनीपत का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 400 से ऊपर रहा।

हल्की हवा चलने से स्मॉग कम

वहीं, हिसार, गुरुग्राम और जींद हवा थोड़ी साफ हुई हैं और यहां एक्यूआई 300-400 के बीच रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, हल्की हवा चलने से स्मॉग कम हो रहा है। दिन में हल्की धूप निकल रही है। रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आने वाले समय में भी हवा चलने पर स्मॉग के छंटने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Haryana News: प्रदूषण से घिरी दिल्ली पर विधायक प्रमोद विज की विवादित टिप्पणी, सोशल मीडिया पर डाला केजरीवाल का विवादित पोस्टर

प्रदेश में 65 जगह पर जली पराली

प्रदेश में पराली जलाने की 65 घटनाएं सामने आई हैं। फतेहाबाद में 21, जींद में 16, सिरसा में 8 मामले सामने आए। इन जिलों में प्रशासन ने सख्ती भी शुरू कर दी है। मामले दर्ज किए जा रहे हैं। हिसार में किसानों पर मामला दर्ज किया है।

कोहरे ने दी दस्तक

सोमवार सुबह स्मॉग कम हुआ और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। दूसरी तरफ हल्का कोहरा नजर आया। 10वीं-12वीं को छोड़ सभी स्कूल 10 नवंबर तक बंद फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर और जींद में भी प्राइमरी तक के स्कूल नहीं खुलेंगे।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में डीजल ट्रकों की एंट्री बंद, ग्रेप-4 की पाबंदिया लागू; प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन सख्त

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।