Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hisar News: भव्य और परी बिश्नोई की रिसेप्शन पार्टी आज, उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और सीएम समेत ये VVIP होंगे शामिल; देखें लिस्ट

    By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Tue, 26 Dec 2023 09:18 AM (IST)

    Hisar Today News पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भजनलाल के पोते एवं आदमपुर के विधायक भव्य बिश्नोई और उनके भाई चैतन्य बिश्नोई की शादी का प्रतिभोज या रिसेप्शन 26 ...और पढ़ें

    भव्य व चैतन्य बिश्नोई की शादी का प्रतिभोज आज आदमपुर में, पांच एकड़ में सजा पंडाल। फाइल फोटो
    भव्य व चैतन्य बिश्नोई की शादी का प्रतिभोज आज आदमपुर में, पांच एकड़ में सजा पंडाल। फाइल फोटो

    HighLights

    1. भव्य और परी बिश्नोई की रिसेप्शन पार्टी आज
    2. 10 हजार किलो देसी घी से बनेगा खाना
    3. लाखों लोगों के लिए की गई है खाने की व्यवस्था
    4. 150 तंदूर, 150 तवे पर बनेगी रोटी
    5. चंद्रमोहन व कुलदीप की भी हुई थी शाही शादी

    जागरण संवाददाता, हिसार। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भजनलाल के पोते एवं आदमपुर के विधायक भव्य बिश्नोई और उनके भाई चैतन्य बिश्नोई की शादी( Bhavya Chaitanya Bishnoi Wedding) का प्रतिभोज 26 दिसंबर को आदमपुर में होगा। इसमें उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़(Vice President Jagdeep Dhankhar) पहुंचेंगे। वह हिसार एयरपोर्ट पर उतरेंगे और उसके दोपहर करीब 12 बजे आदमपुर पहुंचेंगे।

    उनके अलावा प्रतिभोज में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय(Governor Bandaru Dattatreya), मुख्यमंत्री मनोहर लाल(CM Manohar Lal) सहित केंद्रीय मंत्री, प्रदेश के मंत्री और विधायक शामिल होंगे। प्रतिभोज में पूर्व मुख्यमंत्री के अलावा राजस्थान के चुरू, हनुमानगढ़ और गंगानगर के 16 विधायक को भी आदमपुर में प्रतिभोज का न्यौता दिया गया हैं।

    विधायक भव्य बिश्नोई के पिता पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई(Kuldeep Bishnoi) के भाजपा में शामिल होने के बाद आदमपुर में उप चुनाव हुआ था। उसमें भव्य बिश्नोई विधायक बने थे।

    उसके बाद उनकी शादी अब आइएएस परी बिश्नोई से हुई है। 22 दिसंबर को उदयपुर में दोनों ने सात फेरे लिए। 24 दिसंबर को पुष्कर में प्रतिभोज किया गया। अब 26 दिसंबर को आदमपुर में प्रतिभोज होगा।

    यह भी पढ़ें: Haryana School Exams 2024: हरियाणा में 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए आज से करें आवेदन, लेट किया तो करनी पड़ेगी जेब ढीली

    10 हजार किलो देसी घी से बनेगा खाना

    आदमपुर ही शाही शादी में 600 टीन से ज्यादा यानी करीब 10 हजार किलोग्राम देसी घी से खाना तैयार किया जाएगा। इसमें खाने से लेकर हलवा, जलेबी, कढ़ी आदि सामान बनेगा।

    सुबह करीब दस बजे से शादी के प्रतिभोज में लोग आने शुरू हो जाएंगे। उनके आगमन से पहले खाने का इंतजार पूरा कर दिया जाएगा। खाना बनाने के लिए सभी कर्मचारी काम पर लगे हुए है।

    लाखों लोगों के लिए की गई है खाने की व्यवस्था

    आदमपुर की अनाज मंडी में शाही शादी को लेकर करीब पांच एकड़ में पंडाल लगाया गया हैं। इसमें छह शैड को सजाया गया है। तीन शैड को एक साथ जोड़ गया है ताकि शादी में जाने वाले लाखों लोगों को खाना खिलाया जा सके।

    इसमें एक साथ करीब दस हजार लोग खाना खा सकेंगे। इसके अलावा एक शैड में दूल्हा-दुल्हन की स्टेज लगाने के साथ वीवीवीआइ के बैठने और खाने की व्यवव्था होगी।

    150 तंदूर, 150 तवे पर बनेगी रोटी

    सर्दी के समय में गर्म रोटी खिलाने के लिए बिश्नोई परिवार की तरफ से 150 तंदूर और 150 बड़े तवे का इंतजाम करवाया गया। इन पर रोटी बनेगी और सुबह 10 बजे खाना शुरू करने से पहले रोटी बनकर तैयार हो जाएगी। रोटी, सब्जी बनाने के लिए करीब 500 कर्मचारियों को लगाया गया है।

    खबरें और भी

    इनके आने की संभावना

    उपराष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री के अलावा केंद्रीय जल मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत(Gajendra Singh Shekhawat), केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पहुंच रहे हैं। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला(Former Chief Minister OP Chautala), भूपेंद्र सिंह हुड्डा(Bhupendra Singh Hudda) के अलावा प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला(Deputy Chief Minister Dushyant Chautala), पूर्व सांसद अजय सिंह चौटाला(Former MP Ajay Singh Chautala) सहित प्रदेश के सभी मंत्री पहुंच सकते हैं।

    चार लाख बांटे गए कार्ड आदमपुर(adampur News) में होने वाले प्रतिभोज में चार लाख कार्ड बांटे गए हैं। हिसार लोकसभा क्षेत्र के हर घर तक कार्ड बांटने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया था। कुलदीप बिश्नोई ने आदमपुर और नलवा हलके के हर गांव में जाकर खुद न्यौता दिया था।

    चंद्रमोहन व कुलदीप की भी हुई थी शाही शादी

    आदमपुर में इससे पहले स्व. भजनलाल के पुत्र चंद्रमोहन और कुलदीप बिश्नोई की शादी का समारोह पहले हुआ था। उस समय भी आदमपुर को सजाया गया और उनकी शादी में करीब एक लाख लोग पहुंचे थे। इस बार कुलदीप व उनके परिवार की तरफ से चार लाख कार्ड बांटवाएं है।

    यह भी पढ़ें:  Haryana के रिटायर्ड IAS विनय यादव आज कांग्रेस में होंगे शामिल, भूपेंद्र सिंह हुड्डा दिल्ली में दिलाएंगे सदस्यता