Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, आज से बदलेगा मौसम; झमाझम बारिश के आसार

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 07:00 AM (IST)

    हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में 20 जुलाई से मानसून फिर सक्रिय होगा, जिससे महीने के अंत तक भारी वर्षा की संभावना है। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी और ...और पढ़ें

    हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम, झमाझम वर्षा के आसार।

    हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम, झमाझम वर्षा के आसार।

    HighLights

    1. 20 जुलाई से हरियाणा में मानसून फिर होगा सक्रिय

    2. उत्तरी और पूर्वी हरियाणा में भारी वर्षा की संभावना

    3. उमस से राहत, खरीफ फसलों को मिलेगा फायदा

    जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में मानसून की शुरुआत अच्छी रहने के बावजूद पिछले कुछ दिनों से वर्षा की गतिविधियां कमजोर रही हैं। अब 20 जुलाई से मौसम फिर करवट लेगा और जुलाई के अंतिम दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मानसून सक्रिय होने की संभावना है।

    उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी में 20 और 25 जुलाई के आसपास बनने वाले निम्न दबाव के क्षेत्र मानसून को मजबूती देंगे। इसके साथ पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में हल्की से मध्यम तथा कई स्थानों पर तेज वर्षा होने के आसार हैं।

    मौसम विज्ञानी डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार 20 से 30 जुलाई के बीच उत्तरी और पूर्वी हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, कैथल और जींद में तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा हो सकती है। वहीं मध्य और दक्षिणी हरियाणा में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।

    हिसार, सिरसा, फतेहाबाद और भिवानी सहित पश्चिमी हरियाणा में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा तथा कुछ स्थानों पर तेज वर्षा होने के संकेत हैं। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलने और खरीफ फसलों को भी फायदा मिलने की उम्मीद है।

    खबरें और भी

    मौसम विभाग ने चेतावनी दी कि इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में बादल फटने, भूस्खलन और नदियों के जलस्तर बढ़ने की आशंका रहेगी। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा करने वाले लोगों और उत्तरी हरियाणा के निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

    अब प्रदेश में मानसून की अच्छी वर्षा का इंतजार जल्द खत्म होने की उम्मीद है। रविवार को हिसार में अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर उमस भरी गर्मी रही और वर्षा नहीं हुई।

    सिरसा में अधिकतम 39.5 डिग्री, भिवानी में 38.8 डिग्री, फतेहाबाद में 36.8 डिग्री तथा नारनौल में 37.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। रोहतक प्रदेश में सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, जबकि 20 जुलाई से मानसून गतिविधियों में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने के आसार हैं।