Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Yoga Day 2024: 'कोरोना में जब तक वैकसीन नहीं आई थी तब तक योग...', हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी के संबोधन की बड़ी बातें

    Updated: Fri, 21 Jun 2024 10:52 AM (GMT+05:30)

    Haryana Celebrating Yoga Day 2024 Live इंटरनेशनल योग दिवस पर हरियाणा में विभिन्न जगहों पर योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। सभी लोग स्वस्थ्य रहने ...और पढ़ें

    Haryana Celebrating Yoga Day 2024 Live: सीएम नायब सिंह सैनी के संबोधन की प्रमुख बातें।
    Haryana Celebrating Yoga Day 2024 Live: सीएम नायब सिंह सैनी के संबोधन की प्रमुख बातें।

    Haryana Celebrating Yoga Day 2024 Live: इंटरनेशनल योग दिवस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार में आयोजित कार्यक्रम में योग किया। इस दौरान उनके साथ कई मंत्री और आईएएस अधिकारियों ने योग किया। हिसार के फ्लेमिंगो टूरिज्म रिसोर्ट में 10वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया था।

    इस दौरान सीएम नायब सिंह सैनी ने लोगों को संबोधित किया। जानिए उनके संबोधन की प्रमुख बातें...

    1. सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि योग हमारे जीवन का हिस्सा नहीं, बल्कि हमारे जीवन जीने का तरीका है।
    2. स्वामी रामदेव ने योग को हमारे जीवन में उतारा। हमें इसे नियमित रूप से करना चाहिए।
    3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र में जब अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा गया तो 177 देशों ने इस पर अपनी सहमति जताई।
    4. आज की भागदौड़ की जिंदगी में योग हमारी ऊर्जा का स्रोत है।
    5. कोरोना काल में जब तक वैकसीन नहीं आयी थी तब तक योग हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण साधन बना रहा।
    6. 1121 जगह को चिन्हित कर वहां पर योग और व्यायामशाला खोली गई। 714 से ज़्यादा व्यायामशाला में योग और शारीरिक व्यायाम किया जाता है। आने वाले 60 दिनों में हरियाणा सरकार 100 और व्यायामशाला खोलेगी।
    7. अब तक 877 योग सहायकों की भी नियुक्ति की गई है। योग सहायक योग सिखाने के बाद चार बजे तक डिस्पेंसरी में भी अपनी सेवाएं देंगे। योग सहायकों को डाइटीशियन का प्रशिक्षण देकर उनको और मजबूत किया जाएगा।
    8. आज के वक्त में 200 से अधिक देशों में ये अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- Haryana Celebrating International Yoga Day 2024 Live: हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने किया योग, सौ नई व्यायामशालाओं का किया उद्घाटन