Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hisar Accident: पहले गाड़ी से मारी टक्कर फिर 10 फीट तक घसीटते हुए ले गया ड्राइवर; मौके पर हुई मौत

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Sun, 27 Aug 2023 09:01 AM (IST)

    Accident in Hisar हिसार के न्योली कलां गांव में 38 वर्षीय युवक की अज्ञात गाड़ी की टक्कर लगने से मौत हो गई। गाड़ी का ड्राइवर युवक को टक्कर मारने के बाद ...और पढ़ें

    पहले गाड़ी से मारी टक्कर फिर 10 फीट कर घसीटते हुए ले गया ड्राइवर; मौके पर हुई मौत
    पहले गाड़ी से मारी टक्कर फिर 10 फीट कर घसीटते हुए ले गया ड्राइवर; मौके पर हुई मौत

    हिसार, जागरण संवाददाता। Accident in Hissar: हिसार के न्योली कलां गांव में 38 वर्षीय युवक की अज्ञात गाड़ी की टक्कर लगने से मौत हो गई। गाड़ी का ड्राइवर युवक को टक्कर मारने के बाद करीब 10 फीट तक घसीटते हुए ले गया। इसके बाद वाहन चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

    खेत में पानी लगाने के लिए जा रहा था मृतक

    राहगीरों ने घायल व्यक्ति को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान न्योली कलां के रहने वाले 38 वर्षीय राजेंद्र के रुप में हुई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात 9:50 पर राजेंद्र खेत में पानी लगाने के पैदल जा रहा था। इस दौरान वह गांव के साथ लगती मेन सड़क पर चल रहा था।

    टक्कर मारी और करीब 10 फीट तक घसीटते हुए ले गया ड्राइवर

    उसी समय तेज गति से आ रही एक गाड़ी ने पीछे से उसे टक्कर मारी और करीब 10 फीट तक उसे घसीटते हुए ले गया। जिससे राजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। निजी अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। राजेंद्र को टक्कर मारने वाला वाहन सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस ने राजेंद्र के भतीजे संदीप के बयान पर धारा 304 ए, 279 के तहत केस दर्ज किया है।