झज्जर में बाइक-टैंकर की भीषण टक्कर, एक युवक की मौत और दूसरा घायल
झज्जर के दादरी तोए गांव के पास बाइक और पानी के टैंकर की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक अर्जुन अपनी ड्यूटी क ...और पढ़ें
-1785673169690_m.webp)
झज्जर में बाइक-टैंकर की भीषण टक्कर। सांकेतिक फोटो
HighLights
दादरी तोए गांव के पास बाइक-टैंकर की टक्कर।
एक युवक अर्जुन की मौत, राजेश गंभीर घायल।
पुलिस ने टैंकर चालक पर मामला दर्ज किया।
जागरण संवाददाता, झज्जर। जिले में दादरी तोए गांव के पास शनिवार की शाम को एक बाइक और पानी के टैंकर की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान दुजाना गांव निवासी अर्जुन पुत्र जय भगवान के रूप में हुई है।
वहीं, घायल की पहचान दुजाना गांव निवासी राजेश पुत्र जीत के रूप में हुई है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि अर्जुन पहले ही दिन कंपनी में ड्यूटी पर गया था। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था।
बताया जा रहा है कि दोनों एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे और ड्यूटी से लौटते समय यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार शव का पोस्टमार्टम रविवार सामान्य अस्पताल में कराया गया।
बताया जा रहा है कि मृतक के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। जबकि उसका एक भाई है और बहन की शादी हो चुकी है।थाना प्रभारी परमजीत का कहना है कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पानी के टैंकर चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजनों को सौंप दिया है।