झज्जर में एक दिन की छुट्टी पर घर आए हवलदार की सड़क हादसे में मौत
झज्जर साइबर क्राइम थाने में तैनात हवलदार कर्मवीर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। छुट्टी पर घर आए कर्मवीर की बाइक गांव के पास खड़े ट्रक से टकरा गई, जिस ...और पढ़ें
-1785673837428_m.webp)
हवलदार की सड़क हादसे में मौत। सांकेतिक फोटो
HighLights
हवलदार कर्मवीर की सड़क दुर्घटना में दुखद मौत हो गई।
छुट्टी पर घर आए थे, बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई।
साइबर क्राइम थाना झज्जर में तैनात थे कर्मवीर।
जागरण संवाददाता, झज्जर। साइबर क्राइम थाना झज्जर में तैनात हरियाणा पुलिस के हवलदार कर्मवीर की रविवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। कर्मवीर प्रमोशन के लिए मधुबन स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में कोर्स कर रहे थे और शनिवार को एक दिन की छुट्टी लेकर अपने गांव ढाणी छुछकवास आए थे। रात को गांव के पावर हाउस के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे वह घायल हो गया।
घायल अवस्था में सुबह उसे छुछकवास पीएचसी ले जाया गया। यहां से उसे झज्जर रेफर कर दिया गया। झज्जर लाते समय उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान ढाणी छुछकवास निवासी 40 वर्षीय कर्मवीर पुत्र दुर्गादास के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया।
पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस प्रशासन की तरफ सम्मान के साथ कर्मवीर का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस अधिकारियों ने उसे श्रद्धांजलि दी।
बताया जा रहा है कि कर्मवीर हरियाणा पुलिस में हवलदार के पद पर कार्यरत थे और वर्तमान में झज्जर के साइबर क्राइम थाने में तैनात थे। पदोन्नति के लिए उन्हें मधुबन में प्रशिक्षण कोर्स पर भेजा गया था। शनिवार को वह एक दिन की छुट्टी लेकर परिवार से मिलने गांव आया था, लेकिन हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं।
दो बेटियों का पिता था कर्मवीर
कर्मवीर अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में भी शोक की लहर है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।
खबरें और भी
पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में बाइक का सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराना हादसे का कारण माना जा रहा है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
- संदीप कुमार, जांच अधिकारी।