Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झज्जर में तालाब में डूबने से बुजुर्ग किसान की दर्दनाक मौत, पशुओं को पानी पिलाते समय हुआ हादसा

    Updated: Tue, 21 Jul 2026 05:41 PM (IST)

    मातनहेल गांव में 79 वर्षीय बुजुर्ग किसान जय सिंह की तालाब में डूबने से मौत हो गई। वे अपने पशुओं को पानी पिलाते समय फिसल गए थे, जिसके बाद सोमवार को उनक ...और पढ़ें

    तालाब में डूबने से बुजुर्ग किसान की दर्दनाक मौत। सांकेतिक फोटो

    तालाब में डूबने से बुजुर्ग किसान की दर्दनाक मौत। सांकेतिक फोटो

    HighLights

    1. मातनहेल में 79 वर्षीय किसान जय सिंह की मौत।

    2. पशुओं को पानी पिलाते समय तालाब में फिसल गए।

    3. पुलिस ने इत्तफाकिया मौत का मामला दर्ज किया।

    संवाद सूत्र, साल्हावास। क्षेत्र के मातनहेल गांव में एक दुखद हादसे में 79 वर्षीय बुजुर्ग किसान की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव मातनहेल निवासी जय सिंह (79) पुत्र लखीराम के रूप में हुई है, जो पेशे से खेती-बाड़ी करते थे। पुलिस ने झज्जर के सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है तथा मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली है।

    जानकारी के अनुसार, जय सिंह बीते रविवार दोपहर अपने मवेशियों को गांव के तालाब पर पानी पिलाने के लिए ले गए थे। बताया जा रहा है कि पानी पिलाते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वे तालाब के गहरे पानी में जा गिरे। हादसे के समय आसपास किसी के न होने के कारण उन्हें समय रहते बाहर नहीं निकाला जा सका।

    पशु अकेले लौटे घर, रातभर तलाशते रहे परिजन

    दरअसल, रविवार की देर शाम जब सभी पशु अपने आप घर लौट आए लेकिन जय सिंह नहीं पहुंचे, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिवार के सदस्यों ने तुरंत उनकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां पूछताछ करने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिला। परिजन पूरी रात उनकी खोजबीन में जुटे रहे, जिससे परिवार में अनहोनी की आशंका बनी रही।

    सोमवार को जब ग्रामीण अपने पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने और नहलाने के लिए पहुंचे, तो उन्हें तालाब में एक शव पानी की सतह पर तैरता हुआ दिखाई दिया। शव देखते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी।

    खबरें और भी

    सूचना मिलते ही मातनहेल पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान जय सिंह के रूप में की। जिसे पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के सामान्य अस्पताल भेजा।

    मामले की जांच अधिकारी नीलम ने बताया कि मृतक के बेटे अमित के बयान के आधार पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई अमल में लाई गई है। प्रारंभिक जांच में किसी भी प्रकार की संदिग्ध परिस्थिति सामने नहीं आई है।