Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jhajjar News: विभिन्न मांगों को लेकर 15 जनवरी तक हड़ताल पर रहेंगे डिपो होल्डर, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की दी चेतावनी

    By Rahul Kumar Tanwar Edited By: Deepak Saxena
    Updated: Mon, 01 Jan 2024 07:28 PM (IST)

    झज्जर में सभी राशन डिपो होल्डर अपनी विभिन्न मांगों के लिए 15 जनवरी तक हड़ताल पर रहेंगे। जिस कारण अब सभी डिपो बंद रहेंगे। दरअसल नये आदेशों में जिस डिपो ...और पढ़ें

    विभिन्न मांगों को लेकर 15 जनवरी तक हड़ताल पर रहेंगे डिपो होल्डर।
    विभिन्न मांगों को लेकर 15 जनवरी तक हड़ताल पर रहेंगे डिपो होल्डर।

    जागरण संवाददाता, झज्जर। सोमवार से जिला के सभी राशन डिपो होल्डर अपनी विभिन्न मांगों के चलते 15 जनवरी तक हड़ताल पर चले गए हैं। यानी कि जिला के अंतर्गत आने वाले 249 डिपो होल्डर ने अपनी हड़ताल करने का निर्णय लिया हैं, जिससे अब सभी डिपो बंद रहेंगे। ऐसी स्थिति में डिपो से राशन पाकर गुजारा करने वाले कार्ड धारकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि हड़ताल के चलते वे ना तो राशन को प्राप्त करेंगे और ना ही बांटेंगे।

    इसके चलते सरकार के स्तर पर जिला में राशन को समय पर बंटवा पाना भी बड़ी चुनौती बनता हुआ प्रतीत हो रहा है। इधर, ऑल राशन डिपो होल्डर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार लडरावण ने बताया कि अगस्त 2022 को खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने राशन डिपो धारकों के हित को नजर अंदाज करते हुए आदेश लागू किया है, नये आदेशों में जिस डिपो धारक की उम्र 60 साल हो गई है, उसका लाइसेंस रिन्यू नहीं किया जाएगा। सरकार के इस फैसले से सभी डिपो होल्डर में रोष हैं।

    सितंबर महीने से हो रही राशन में कटौती: डिपो होल्डर

    डिपो होल्डर का कहना है कि सितम्बर माह से राशन में कटौती हो रही है। सरकार ने वन नेशनल वन कार्ड सुविधा लागू की हुई हैं। जबकि हरियाणा सरकार राशन कार्ड धारकों को पूरा राशन भी नहीं उपलब्ध करा पा रही हैं। अब जनवरी 2024 में गेहूं की 24 प्रतिशत कटौती है, ऐसे में गेहूं की बजाय कार्ड धारकों को बाजरा बांटा जाएगा।

    ये उठा रहे मांगे

    डिपो होल्डर का कहना है कि पहले 600 से 1200 कार्ड धारक एक डिपो के अंतर्गत आते थे। लेकिन, अब सरकार ने 300 राशन कार्ड धारक पर एक डिपो लागू करने का फैसला लिया है। ऐसे में सभी डिपो होल्डर का किराया, बिजली का बिल व एक मजदूर का खर्चा भी नहीं निकल पाएगा। सरकारी इस फैसले को तुरंत वापस लें। डिपो होल्डर की सिक्योरिटी पहले 1000 रुपये होती थी, उसे बढ़ाकर 5000 किया गया और अब इसे 20 हजार किया गया है। इसे दोबारा से 5000 किया जाए।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: सीएम मनोहर लाल प्रदेशवासियों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं, कहा- 'हमारी योजनाओं की इस साल करेंगे डिलीवरी'

    16 जनवरी को जंतर मंतर पर हड़ताल की दी चेतावनी

    पहले डिपो पर राशन की सप्लाई जूट के बैग में आती थी। लेकिन, अब प्लास्टिक का बहुत ही घटिया बारदाना आता है, जो कि डिपो पर आते-आते बीच रास्ते में ही फट जाता है। जिससे राशन का नुकसान होता हैं। दोबारा से राशन जूट के बैग में भेजा जाए। अगर सरकार उनकी यह सभी मांगें मानती है तो सभी डिपो होल्डर हड़ताल वापस लेने के लिए तैयार है। नहीं तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जा सकते हैं और मांगें पूरी नहीं होने पर संगठन ने 16 जनवरी को जंतर मंतर पर जाकर हड़ताल करने का निर्णय लिया हैं।

    जिला के उपभोक्ताओं को जनवरी माह में मिलने वाली कुल खाद्य सामग्री इस प्रकार हैं।

    • गेहूं : 9 हजार 918 क्विंटल

    • बाजरा : 18 हजार 300 क्विंटल

    • सरसों का तेल : 1 लाख 27 हजार 611 लीटर

    • चीनी : 1247 क्विंटल

    झज्जर के डीएफएससी कुशलपाल बूरा ने बताया कि डिपो होल्डर के पास अब तक 6 हजार क्विंटल गेहूं की सप्लाई पहुंचा दी गई है। अब केवल 3 हजार 918 क्विंटल की सप्लाई बाकी है। डिपो होल्डर आज से हड़ताल पर चले गए हैं, ऐसे में कार्ड धारकों को उनकी हड़ताल खत्म होने का इंतजार करना पड़ेगा। इस बार बाजरा की सप्लाई अधिक आई हैं, गेहूं का स्टाक खत्म होने के बाद कार्ड धारकों को उसकी जगह बाजरा वितरण किया जाएगा।

    ये भी पढ़ें: Haryana: लिव-इन-रिलेशनशिप पर बेंचों में बढ़ा मतभेद, डिवीजन बेंच आठ जनवरी को करेगी मामले पर सुनवाई